गुजरात स्टेट मॉनिटरिंग सेल (S M C) के आला अधिकारियों द्वारा गुजरात के इतिहास में सब से बड़ी छापेमारी करोड़ो रूपए की शराब जप्त

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश स्टेट मॉनिटरिंग सेल (S M C) के आला अधिकारियों द्वारा गुजरात के इतिहास की सबसे बड़ी छापेमारी लगभग 4 करोड़ का माल जब्त किया

गुजरात में शराबबंदी के कड़े कायदे के अमल के बीच स्टेट मॉनिटरिंग सेल (SMC) ने छह जिलों में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। गुजरात प्रदेश के भुज तालुका के धाणोटी के पास SMC की टीम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर के करीब 4 करोड़ रुपये की कीमत की विदेशी शराब जब्त की इस छापेमारी के दौरान राज्य के शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है

इस कार्रवाई में शराब से भरे बोतलों के साथ ट्रक और अन्य वाहनों सहित करोड़ों रुपये का मुदा माल जब्त किया गया है। फिलहाल SMC द्वारा शराब की बोतलों की गिनती और पकड़े गए वाहनों की जांच की जा रही है। स्थानीय पुलिस की जानकारी के बिना की गई इस सीधी कार्रवाई ने जिला पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। इस केस में शामिल बड़े सरगनाओं की गिरफ्तारी के लिए तेजी से कार्रवाई की जा रही है।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    आगरा में हजारों किसानों को मिला फसल बीमा का लाभ, खातों में सीधे पहुंची सहायता राशि

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी आगरा में शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान किसानों को बड़ी राहत मिली। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

    सोमवार को भी खुलेगा दिल्ली का लाल किला

    दिल्ली का लाल किला अब पर्यटकों के लिए सोमवार को भी खुलेगा,भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने जारी किया आदेश नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का ऐतिहासिक लाल किला अब सोमवार को…

    Leave a Reply