आगरा में हजारों किसानों को मिला फसल बीमा का लाभ, खातों में सीधे पहुंची सहायता राशि

रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी

आगरा में शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान किसानों को बड़ी राहत मिली। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वन-क्लिक डीबीटी प्रणाली के जरिए फसल बीमा की धनराशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की।

इस प्रक्रिया के तहत जनपद के 2304 किसानों को 40 लाख रुपये से अधिक की क्षतिपूर्ति राशि प्राप्त हुई। यह लाभ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत दिया गया, जिससे प्राकृतिक आपदा या फसल नुकसान से प्रभावित किसानों को आर्थिक सहारा मिला।

कार्यक्रम के दौरान डीसीबी आगरा के अध्यक्ष प्रदीप भाटी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र रावत, परियोजना निदेशक एवं प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी रेनू तथा संयुक्त कृषि निदेशक संतोष कुमार सविता ने चयनित किसानों को प्रतीकात्मक डमी चेक प्रदान किए।

इसके अलावा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत दुर्घटना में प्रभावित किसान परिवारों को भी आर्थिक सहायता दी गई। मौके पर जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. डी.के. पाण्डेय, मत्स्य विभाग के अधिकारी शुभम गुप्ता, एलआरसी कलेक्ट्रेट के अंकित रावत सहित बड़ी संख्या में किसान लाभार्थी मौजूद रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan

Related Posts

राष्ट्रीय मानव अधिकार गौरव रत्न सम्मान /२०२६ से देश के वरिष्ठ पत्रकार होगे सम्मानित प्रयाग राज उत्तर प्रदेश में होगा आयोजन

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट राष्ट्रीय मानवाधिकार गौरव रत्न सम्मान-2026 से देश के 7 वरिष्ठ पत्रकार होंगे सम्मानित राष्ट्रीय मानवाधिकार…

खाद्य तेल की पैकेजिंग में वजन कम करने और भाव बढ़ाने को लेकर गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने मुख्यमंत्री सचिवालय में की शिकायत

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट खाद्य तेल की पैकेजिंग में वजन घटाने तथा कीमत बढ़ाने से उपभोक्ताओं के साथ ठगी पैकेजिंग तेल में वजन कम किया गया, लेकिन…

Leave a Reply