12 राज्यों में 32 यूनिवर्सिटी फर्जी,डिग्री नौकरी,पढ़ाई के लिए मान्य नहीं

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत 12 राज्यों में 32 यूनिवर्सिटी फर्जी, UGC ने विश्वविद्यालय के नामों की लिस्ट की जारी

UGC ने देश के 32 विश्वविद्यालयों को फर्जी घोषित कर दिया है, जिनमें दिल्ली के सबसे ज्यादा 12 संस्थान शामिल हैं. इन संस्थानों की डिग्री सरकारी नौकरी या आगे की पढ़ाई के लिए मान्य नहीं होगी.

UGC Fake University List 2026: देश में चल रही फर्जी यूनिवर्सिटीज पर UGC ने बड़ा एक्शन लिया है. देशभर में चली रही 32 यूनिवर्सिटी को UGC ने फर्जी घोषित किया है. आयोग ने साफ कहा है कि इन संस्थानों के पास पढ़ाने या डिग्री देने का कोई हक नहीं है. अगर कोई छात्र यहाँ से पढ़ाई करता है, तो उसकी डिग्री महज एक कागज का टुकड़ा होगी, जो न तो सरकारी नौकरी में काम आएगी और न ही आगे की पढ़ाई के लिए मान्य होगी.
डिग्री की कोई कानूनी वैधता नहीं
UGC एक्ट की धारा 2(एफ) और 3 के तहत केवल मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय ही डिग्री प्रदान कर सकते हैं. ऐसे में इन फर्जी संस्थानों से मिली डिग्री कानूनी रूप से अमान्य मानी जाएगी. इससे छात्रों का समय, पैसा और भविष्य तीनों खतरे में पड़ सकते हैं.
दिल्ली में सबसे अधिक फर्जी विश्वविद्यालय
राज्यवार फर्जी विश्वविद्यालयों की संख्या
छात्रों के लिए चेतावनी
UGC ने कहा है कि हायर एजुकेशन के बढ़ते दायरे का फायदा उठाकर कई संस्थान खुद को विश्वविद्यालय बताकर छात्रों को भ्रमित कर रहे हैं. छात्रों को सलाह दी गई है कि प्रवेश से पहले UGC की आधिकारिक वेबसाइट www.ugc.gov.in पर जाकर संस्थान की मान्यता की पुष्टि जरूर करें.
भारत में घोषित 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की लिस्ट
दिल्ली (12)
संयुक्त राष्ट्र विश्व शांति विश्वविद्यालय (डब्ल्यूपीयूएनयू), पीतमपुरा
प्रबंधन एवं अभियांत्रिकी संस्थान, कोटला मुबारकपुर
अखिल भारतीय लोक एवं शारीरिक स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान (एआईआईपीएचएस), अलीपुर
कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, दरियागंज
संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय, दिल्ली
व्यावसायिक विश्वविद्यालय, दिल्ली
एडीआर-केंद्रित न्यायिक विश्वविद्यालय, राजेंद्र प्लेस
भारतीय विज्ञान एवं अभियांत्रिकी संस्थान, नई दिल्ली
विश्वकर्मा मुक्त विश्वविद्यालय, जीटीके डिपो
आध्यात्मिक विश्वविद्यालय, रोहिणी
राष्ट्रीय प्रबंधन समाधान संस्थान, जनकपुरी
माउंटेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, नेहरू प्लेस
उत्तर प्रदेश (4)
गांधी हिन्दी विद्यापीठ, प्रयागराज
नेताजी सुभाष चंद्र बोस विश्वविद्यालय (मुक्त विश्वविद्यालय), अलीगढ़
भारतीय शिक्षा परिषद, लखनऊ
महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी, नोएडा
आंध्र प्रदेश (2)
क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी, गुंटूर
बाइबिल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया, विशाखापत्तनम
कर्नाटक (2)
सर्व भारतीय शिक्षा पीठ, तुमकुर
ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु
केरल (2)
इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ प्रोफेटिक मेडिसिन, कोझीकोड
सेंट जॉन्स यूनिवर्सिटी
महाराष्ट्र (2)
राजा अरबी विश्वविद्यालय, नागपुर
राष्ट्रीय पिछड़ा कृषि विद्यापीठ, सोलापुर
पुडुचेरी (2)
उषा लात्चुमानन कॉलेज ऑफ एजुकेशन
श्री बोधि एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन
पश्चिम बंगाल (2)
भारतीय वैकल्पिक चिकित्सा संस्थान, कोलकाता
इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च, कोलकाता
अन्य राज्य
राजस्थान – राजीव गांधी प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान, भिवाड़ी (अलवर)
झारखंड – दक्ष विश्वविद्यालय, रांची
हरियाणा – मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद
अरुणाचल प्रदेश – भारतीय वैकल्पिक चिकित्सा संस्थान

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    खाटू श्याम मंदिर मे फाल्गुन लक्खी मेला 2026 का भव्य शुभारम्भ

    सीकर (राजस्थान)। आस्था, श्रद्धा और भक्ति के अद्भुत संगम का प्रतीक खाटू नगरी एक बार फिर “हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा” के जयघोष से गूंज उठी है। खाटू श्याम…

    आगरा:UP बोर्ड परीक्षा के लिए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

    आगरा_UP बोर्ड परीक्षा के लिए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश आगरा में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 18 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा की…

    Leave a Reply