*“फरवरी में आदेश, दिसंबर की तारीख! डोडकिया पंचायत में ‘भविष्यवक्ता’ बन गए साहब?” आदेश पत्र सोशल मीडिया पर वायरल* रीवा जिले की त्योंथर जनपद पंचायत अंतर्गत डोडकिया ग्राम पंचायत में प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।ग्राम पंचायत में विवादित रोजगार सहायक शेष बहादुर सिंह पर त्यौंथर जनपद के सीईओ प्रवीण बांसोड की कथित मेहरबानी अब खुलेआम चर्चा का विषय बन चुकी है।20 फरवरी 2026 में जारी बताए जा रहे कार्यलीन आदेश क्रमांक 2073 पत्र में 9 दिसंबर 2026 की तारीख दर्ज कर दी गई। सवाल यह है कि क्या अधिकारी अब भविष्य भी देखने लगे हैं? या फिर यह किसी सुनियोजित खेल की पटकथा है? आदेश पत्र के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पंचायत से लेकर जनपद कार्यालय तक हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह महज टंकण त्रुटि नहीं, बल्कि संरक्षण की पराकाष्ठा है। पहले से विवादों में रहे रोजगार सहायक को बचाने के लिए क्या नियम-कायदों को ताक पर रख दिया गया? जनता पूछ रही है — क्या प्रशासन में तारीखें भी सुविधा अनुसार तय होने लगी हैं? क्या जिम्मेदार अफसर इस “भविष्य की तारीख” का खुलासा करेंगे? डोडकिया पंचायत का यह मामला अब सिर्फ एक आदेश पत्र की गलती नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल बन चुका है। यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो यह प्रकरण प्रशासनिक विश्वसनीयता पर गहरा दाग साबित हो सकता है।

*“फरवरी में आदेश, दिसंबर की तारीख! डोडकिया पंचायत में ‘भविष्यवक्ता’ बन गए साहब?” आदेश पत्र सोशल मीडिया पर वायरल*

रीवा जिले की त्योंथर जनपद पंचायत अंतर्गत डोडकिया ग्राम पंचायत में प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।ग्राम पंचायत में विवादित रोजगार सहायक शेष बहादुर सिंह पर त्यौंथर जनपद के सीईओ प्रवीण बांसोड की कथित मेहरबानी अब खुलेआम चर्चा का विषय बन चुकी है।20 फरवरी 2026 में जारी बताए जा रहे कार्यलीन आदेश क्रमांक 2073 पत्र में 9 दिसंबर 2026 की तारीख दर्ज कर दी गई। सवाल यह है कि क्या अधिकारी अब भविष्य भी देखने लगे हैं? या फिर यह किसी सुनियोजित खेल की पटकथा है? आदेश पत्र के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पंचायत से लेकर जनपद कार्यालय तक हड़कंप मच गया है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह महज टंकण त्रुटि नहीं, बल्कि संरक्षण की पराकाष्ठा है। पहले से विवादों में रहे रोजगार सहायक को बचाने के लिए क्या नियम-कायदों को ताक पर रख दिया गया?
जनता पूछ रही है —
क्या प्रशासन में तारीखें भी सुविधा अनुसार तय होने लगी हैं?
क्या जिम्मेदार अफसर इस “भविष्य की तारीख” का खुलासा करेंगे?
डोडकिया पंचायत का यह मामला अब सिर्फ एक आदेश पत्र की गलती नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल बन चुका है। यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो यह प्रकरण प्रशासनिक विश्वसनीयता पर गहरा दाग साबित हो सकता है।*“फरवरी में आदेश, दिसंबर की तारीख! डोडकिया पंचायत में ‘भविष्यवक्ता’ बन गए साहब?” आदेश पत्र सोशल मीडिया पर वायरल* रीवा जिले की त्योंथर जनपद पंचायत अंतर्गत डोडकिया ग्राम पंचायत में प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।ग्राम पंचायत में विवादित रोजगार सहायक शेष बहादुर सिंह पर त्यौंथर जनपद के सीईओ प्रवीण बांसोड की कथित मेहरबानी अब खुलेआम चर्चा का विषय बन चुकी है।20 फरवरी 2026 में जारी बताए जा रहे कार्यलीन आदेश क्रमांक 2073 पत्र में 9 दिसंबर 2026 की तारीख दर्ज कर दी गई। सवाल यह है कि क्या अधिकारी अब भविष्य भी देखने लगे हैं? या फिर यह किसी सुनियोजित खेल की पटकथा है? आदेश पत्र के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पंचायत से लेकर जनपद कार्यालय तक हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह महज टंकण त्रुटि नहीं, बल्कि संरक्षण की पराकाष्ठा है। पहले से विवादों में रहे रोजगार सहायक को बचाने के लिए क्या नियम-कायदों को ताक पर रख दिया गया? जनता पूछ रही है — क्या प्रशासन में तारीखें भी सुविधा अनुसार तय होने लगी हैं? क्या जिम्मेदार अफसर इस “भविष्य की तारीख” का खुलासा करेंगे? डोडकिया पंचायत का यह मामला अब सिर्फ एक आदेश पत्र की गलती नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल बन चुका है। यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो यह प्रकरण प्रशासनिक विश्वसनीयता पर गहरा दाग साबित हो सकता है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    ताजमहल पर गर्मी का असर: 17 वर्षीय पर्यटक की बिगड़ी तबीयत, सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  आगरा। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में घूमने आई एक किशोरी पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।…

    कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 71 यूनिट रक्त संग्रहित

    ।।कोसी कलां ।। कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 71 यूनिट रक्त संग्रहित विश्व रक्त दाता दिवस के अवसर पर माँ महारानी चैरिटेबल ब्लड सेंटर की ओर से स्वर्गीय…

    Leave a Reply