गुजरात प्रदेश सुरत शहर के जाने माने उद्योगपति श्री कमल विजय तुलस्यान जी के +-++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

सु टैक्स को-ऑपरेटिव बैंक से जुड़े कमल विजय तुलसियान की बैंकिंग क्षेत्र में 50 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा पूरी, उनके नाम पर ऑडिटोरियम का उद्घाटन

**सूरत।** सु र्टेक्स को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़े श्री कमल विजय तुलसियान के बैंकिंग क्षेत्र में 50 वर्ष पूर्ण होने के गौरवपूर्ण अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके लंबे अनुभव, कार्य के प्रति समर्पण, निष्ठा और सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के सम्मान में **‘श्री कमल विजय तुलसियान ऑडिटोरियम’** का उद्घाटन उनके करकमलों से किया गया।

श्री कमल विजय तुलसियान की पांच दशकों की कार्ययात्रा मेहनत, जिम्मेदारी, अनुभव और संस्था के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है। सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में उनका योगदान लंबे समय से कार्य के प्रति प्रतिबद्धता और विश्वास का उदाहरण रहा है।

### गणमान्य व्यक्तियों ने दी बधाई

इस अवसर पर श्री निर्मल भाई (जेठाभाई) वखारिया, श्री निमेष भाई बचकाणी वाला, श्री अश्विनभाई देसाई, डॉ. दक्षेश ठाकोर, श्री जीतु भाई बखा रिया, श्री रवीन्द्र भाई घोरा भाई, श्री शरदचंद्र कापड़िया तथा श्री प्रभात सिंह सोलंकी की ओर से श्री जयराज सिंह सोलंकी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कमल विजय तुलसियान को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

वक्ताओं ने कमल भाई के साथ अपने पुराने अनुभवों और यादों को साझा किया। उन्होंने उनकी कार्यनिष्ठा, दूरदर्शी सोच, समर्पण और लोगों के साथ आत्मीय संबंध बनाए रखने की विशेषता की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि 50 वर्षों की यह उपलब्धि वर्षों की मेहनत, अनुभव, विश्वास और जिम्मेदारी का परिणाम है। इस गौरवपूर्ण यात्रा में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती प्रेमिलाबेन तुलसियान के सहयोग को भी महत्वपूर्ण बताया गया।

### सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के लिए उपयोगी होगा ऑडिटोरियम

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘श्री कमल विजय तुलसियान ऑडिटोरियम’ का उद्घाटन रहा। यह ऑडिटोरियम भविष्य में विभिन्न बैठकों, सभाओं, शैक्षणिक कार्यक्रमों, चर्चाओं तथा सामाजिक गतिविधियों के आयोजन में उपयोगी साबित होगा। साथ ही, यह आने वाली पीढ़ियों को कमल विजय तुलसियान के योगदान, समर्पण और कार्यनिष्ठा से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करेगा।

सुटैक्स को-ऑपरेटिव बैंक की यह पहल सहकारिता की भावना, आपसी विश्वास और वर्षों पुराने संबंधों की गरिमा को दर्शाने वाला यादगार अवसर बनी। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, बैंक सदस्यों और शुभचिंतकों ने कमलविजय तुलसियान को हृदयपूर्वक बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    आगरा ताज हाफ मैराथन की पहली प्रोमो रन में दौड़ा ताजनगरी का जोश, 1500 से अधिक धावकों ने लगाई दौड़

    अर्जुन रौतेला आगरा। ताजनगरी को फिटनेस नगरी बनाने और दुनिया को प्रेम का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाली आगरा ताज हाफ मैराथन के चौथे संस्करण की पहली…

    गुजरात स्टेट मॉनिटरिंग सेल का डिंडोली क्षेत्र में++++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर के डिंडोली क्षेत्र में विदेशी शराब के अड्डे पर स्टेट मॉनिटरिंग सेल की छापेमारी, 11 आरोपी गिरफ्तार **सूरत: सूरत…

    Leave a Reply