नगर पालिका टीम से अभद्रताः सरकारी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त करने का आरोप, FIR दर्ज करने का अनुरोध

फतेहपुर सीकरी नगर पालिका परिषद ने कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र दिया है, जिसमें पालिका कर्मचारियों के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है। यह घटना अवैध जल संयोजन और मेन लाइन कनेक्शनों की जांच के दौरान हुई।

प्रार्थना पत्र के अनुसार, यह घटना 24 फरवरी 2026 को दोपहर लगभग 12:20 बजे हुई। नगर पालिका की जलकल टीम फतेहपुर सीकरी के पहाड़ी क्षेत्र स्थित बकरा घाटी, बनीसरायल इलाके में जांच कर रही थी। आरोप है कि इस दौरान कुछ स्थानीय व्यक्तियों ने कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार किया और सरकारी पाइपलाइन को पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे सरकारी कामकाज बाधित हुआ।
नगर पालिका ने बताया कि इस घटना के संबंध में पहले भी कार्यालय पत्र के माध्यम से पुलिस को सूचित कर एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया गया था। अब एक बार फिर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी धाराओं में कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है।
इस मामले पर कोतवाली फतेहपुर सीकरी के एसएचओ आनंद वीर सिंह ने बताया कि पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    आगरा में बुजुर्गों को मिलेगा आंखों और स्वास्थ्य का मुफ्त इलाज

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी   आगरा। जनपद आगरा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य पहल की तैयारी की जा रही है। जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा अटल…

    आगरा के वरिष्ठ साहित्यकार शीलेंद्र कुमार वशिष्ठ को दिल्ली में मिला साहित्य शिरोमणि सम्मान

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा। गायत्री साहित्य संस्थान, सिविल लाइंस, नई दिल्ली द्वारा शर्मा न्यू आर्ट्स कॉलेज में 11वां स्थापना दिवस और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संस्थान की संस्थापिका बबली…

    Leave a Reply