फतेहपुर सीकरी के ग्राम की खुशबू ने अपनी मेहनत से यह साबित कर दिया कि अगर संकल्प दृढ़ हो, तो संसाधन कभी आड़े नहीं आते।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि की कुछ मुख्य बातें:
शानदार परिणाम: खुशबू ने UGC NET परीक्षा में 90% अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया।
सम्मान समारोह: एम बीड़ी कॉलेज में उन्हें साफा, पट्टिका और माता जी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।
प्रेरणा: किसान शिवप्रसाद की बेटी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव से ही पूरी की, जो ग्रामीण क्षेत्र की अन्य छात्राओं के लिए एक मिसाल है।
विशेष उपस्थिति: इस अवसर पर प्रबंधक डॉ. भूरी सिंह, विपिन अग्रवाल और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
खुशबू और उनके परिवार को इस शानदार सफलता के लिए बहुत-बहुत बधाई दी!

फतेहपुर सीकरी मरुबाई देवी कन्या शाला समिति द्वारा संचालित एम बीड़ी कॉलेज द्वारा ग्राम सिकरौदा में किसान शिवप्रसाद की पुत्री खुशबू ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा UGC NET में 90% उत्तीर्ण कर परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और दृण संकल्प से यह सफलता हासिल की खुशबू का साफा व पट्टिका पहनाकर एवं माता जी की प्रतिमा देकर स्वागत किया। खुशबू ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के विद्यालय से प्राप्त की तथा उच्च शिक्षा कॉलेज से पूरी की। उनकी इस सफलता से गांव व क्षेत्र में ख़ुशी की लहर है। विद्यालय प्रबंधक डॉ भूरी सिंह ने बताया कि शिक्षा ही मेधावी छात्र छात्राओं का उच्च लक्ष्य आगे की ओर बढ़ता है। इस मौके पर पिता शिवप्रसाद पूर्व प्रधान, मां कृष्ण देवी, सुरेश पूर्व प्रधान, गीतम सिंह नेताजी,थानसिंह अध्यापक, बलवीर सिंह, हेम सिंह, हवलदार, तुलाराम वर्मा, सुनील चौधरी,प्रेमसिंह डीलर, चन्द्रभान सिंह, भरतसिंह पहलवान स्वागत तुलाराम कहरवार,महेशशुक्ला,राजकुमार चौहान एवं विभिन्न लोग मौजूद रहें
Updated Video




Subscribe to my channel





