संवाददाता :-सुमन कुमार दत्ता (पाकुड़ )
पाकुड़: आगामी होली एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से दिनांक 25 फरवरी 2026 को मालपहाड़ी ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, शांति समिति के सदस्यों तथा सभी धर्मों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों को पर्व के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने का निर्देश दिया गया। प्रशासन की ओर से स्पष्ट रूप से कहा गया कि त्योहारों को मिलजुलकर और शांति के साथ मनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।अधिकारियों ने विशेष रूप से पर्व के दौरान शराब से परहेज करने का आग्रह किया, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। साथ ही, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने की बात कही गई।बैठक में सभी समुदायों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और एकजुट होकर पर्व मनाने की प्रतिबद्धता जताई।प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें, जिससे क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द कायम रखा जा सके।

Updated Video




Subscribe to my channel






