Agra News: DM की अध्यक्षता में पर्यावरण संरक्षण बैठक, वेटलैंड और वृक्षारोपण पर फोकस

रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी

आगरा। जनपद में पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सक्रियता तेज हो गई है। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति, जिला वेटलैंड समिति एवं जिला जमुना समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान वेटलैंड संरक्षण, व्यापक वृक्षारोपण, पर्यावरण संवर्धन तथा जमुना स्वच्छता से जुड़े विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों को पर्यावरणीय योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए।

प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई कि जनपद में कुल दो वेटलैंड क्षेत्र चिन्हित किए गए हैं। केंद्र सरकार की “एक जनपद–एक वेटलैंड” योजना के अंतर्गत तहसील खेरागढ़ स्थित नयाग्राम वेटलैंड को चयनित किया गया है, जहां सौंदर्यीकरण एवं संरक्षण कार्य कराए जाएंगे। इसके साथ ही अंगूठी तालाब को भी वेटलैंड विकास योजना में शामिल किया गया है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी वेटलैंड क्षेत्रों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए तथा जल संरक्षण और जैव विविधता को बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएं। बैठक में यमुना नदी के तट पर लक्ष्मी जी मंदिर के पास प्रस्तावित घाट निर्माण कार्य पर भी चर्चा हुई। समिति सदस्यों के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने स्वयं स्थल निरीक्षण कराने की सहमति प्रदान की।

इसके अलावा मेहताब पार्क के पीछे के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पौधरोपण के सुझाव रखे गए, जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से उपलब्ध सभी स्थानों पर प्राथमिकता के आधार पर वृक्षारोपण कराया जाए।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और विकास खंड स्तर पर वृक्षारोपण अभियान को तेज करने के निर्देश देते हुए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan

Related Posts

गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा विस्तार पुलिस कॉलोनी गणेश नगर के सामने से निशान यात्रा का आयोजन आयोजक ने किया श्याम भक्तों से अनुरोध

गुजरात प्रदेश सुरत शहर गुजरात हाउसिंग बोर्ड पांडेसरा पत्रकार कॉलोनी गणेश नगर के प्लॉट नम्बर २२६ के सामने से ०१/०३ /२०२६ रविवार के दिन सुबह ७:३० बजे जय श्री श्याम…

पाकुड़ नगर परिषद चुनाव: शबरी पाल बनीं अध्यक्ष, वार्ड पार्षदों की सूची यहाँ देखें

संवाददाता :- सुमन कुमार दत्ता (पाकुड़ ) पाकुड़: पाकुड़ नगर परिषद चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। लंबे समय से चल रही चुनावी गहमागहमी के बाद, जनता ने…

Leave a Reply