ताजमहोत्सव: मुक्ताकाशीय मंच पर गूंजे होली और बसंत के

संवादाता अर्जुन रौतेला आगरा। ताज महोत्सव का मुक्ताकाशीय मंच गुरूवार को ब्रज की रंगीली गली के रूप में दिखायी दिया। संस्कार भारती आगरा महानगर के तत्वावधान में मुक्काशीय मंच पर ‘नादयज्ञ’ का आयोजन किया गया। ‘नादयज्ञ’ में शास्त्रीय और लोक संगीत की मिलीजुली धारा प्रवाहित हुई। चेन्नई से आयीं ​दक्षिण भारतीय ​फिल्मों की गायिका सुश्री दीपिका वरदराजन ने ब्रजभाषा के पदों में शास्त्रीय गायन प्रस्तुत कर श्रोताओं को रससंचित कर दिया। उन्होंने अपने गायन का प्रारंभ राग देश और मध्यलय तीनताल में निबद्ध रचना ‘चल कोलिला देखें ब्रज बसंत’ सुनाया। उन्होंने ब्रज की पारंपरिक होली ‘बन आयो छैला होरी कौ’ और ‘मृगनयनी कौ यार नवल रसिया’ और अंत में ‘आज ब्रज में होरी रे रसिया’ सुनाकर मंच को रंगीली गली बना दिया। उनके साथ तबला संगत लोकेंद्र तलेगांवकर और संवादिनी पर रविंद्र तलेगांवकर ने संगत की। कार्यक्रम में विशेष आकर्षण अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कैलीग्राफी आर्टिस्ट डॉ. रूपाली खन्ना का मंच पर चित्र निर्माण रहा। डॉ. स्पाली खन्ना ने दोनों कलाकारों की प्रस्तुति को सुनते हुए मंच पर ही कैनवास पर तूलिका से रंग भरे।

इससे पूर्व नई दिल्ली से पधारे पं. हरिश्चंदपति और आदि नारायण ने पखावज का वादन किया। उन्होंने बारह मात्रा की चार ताल में परन और तिहा​इयों को सुनाया। डॉ. ब्रजबिहारी बिरजू ने होली के पारंपरिक गीतों को सुनाया। पं. गिरधारीलाल शर्मा और छात्रों ने तालवाद्य कचहरी और ध्रुपद गायन प्रस्तुत किया। पं. देवाशीष गांगुली और छात्रों ने वंदेमातरम की भावपूर्ण प्रस्तुति दी और देश​भक्ति के गीत गाए। मनोज कुमार, जूली कुमारी, सौरभ ठाकुर, कपिल टंडन ने राष्ट्रगीत माला प्रस्तुत की। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कार भारती के अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल, समाजसेवी डॉ. हितेश लवानियां, वरिष्ठ अधिवक्ता एड. अरविंद शर्मा, गौरव धवन ने किया।

अतिथियों का स्वागत संस्कार भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष नंदनंदन गर्ग और संचालन महानगर उपाध्यक्ष ओम स्वरूप गर्ग ने किया। कार्यक्रम का समन्वय और आभार मधुकर चतुर्वेदी ने दिया। कार्यक्रम में छावनी बोर्ड उपाध्यक्ष राजेश गोयल, एडीजीसी मंगल उपाध्याय, भाजयुमो क्षेत्रीय मंत्री गौरव रजावत, संजीव चौबे, छीतरमल गर्ग, श्याम तिवारी, राजीव सिंघल, मिनाक्षी मिश्रा, गीता अग्रवाल,रेनू सत्संगी, कवियत्री मीना शर्मा, गीता अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं।


अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत छात्राओं ने लगाए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    अर्जुन रौतेला आगरा। गणेश राम नागर सरस्वती बालिका विद्यालय में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय…

    दूरदर्शन उत्तर प्रदेश के चर्चित कार्यक्रम वंस मोर सीजन-4 में चमके आगरा के दो रचनाकार

    अर्जुन रौतेला आगरा। दूरदर्शन उत्तर प्रदेश के चर्चित कार्यक्रम वंस मोर सीजन- 4 कवि सम्मेलन में लखनऊ, मेरठ और शाहजहाँपुर के साथ आगरा भी चमका। आगरा की सुप्रसिद्ध कवयित्री श्रीमती…

    Leave a Reply