गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक गयासुद्दीन शेख और विधायक इमरान खेड़ा वाला ने इज़राइल-ईरान तनाव के बीच खाड़ी देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता व्यक्त की है।
उन्होंने कहा कि गुजरात से उमराह के लिए मक्का-मदीना गए यात्री और निजी काम से गए अन्य भारतीय नागरिक सऊदी सहित विभिन्न गल्फ देशों के एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए हर भारतीय की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ओर विरोध पक्ष नेता राहुल गांधी से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए अपील की है कि फंसे हुए नागरिकों की सुरक्षित और शीघ्र स्वदेश वापसी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को मानवीय आधार पर तेजी से कदम उठाने चाहिए ताकि किसी भी भारतीय को असुरक्षा का सामना न करना पड़े।
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel




