गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
कांग्रेस आपके द्वार” कार्यक्रम हुआ आयोजन
संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष श्री अमीत भाई चावड़ा जी के निर्देशानुसार “कांग्रेस आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत संध्या फेरी का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत सूरत शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री विपुल भाई उधना वाला की अध्यक्षता में तथा संगठन महामंत्री रोहित भाई सावलिया वार्ड समिति के इंचार्ज श्री चंद्र किशोर राठी जी और श्री इकबाल पटेल साहब की विशेष उपस्थिति में 05 मार्च से 09 मार्च तक सूरत शहर के वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 6, 7, 9, 10 और 11 में संध्या फेरी की शुरुआत की गई।
इस दौरान सभी वार्डों में जन जागृति के लिए लोगों के बीच पत्रिकाओं का वितरण किया गया। इस संध्या फेरी को जनता की ओर से अच्छा प्रतिसाद मिला और लोगों ने अपने-अपने वार्डों में कांग्रेस पार्टी का स्वागत किया।
इस फेरी में कांग्रेस समिति के अध्यक्ष, इंचार्ज, वार्ड अध्यक्षों तथा कार्यकर्ताओं ने जनता को जागरूक करने के लिए नारे लगाए, जैसे कि
“कांग्रेस आती है, परिवर्तन लाती है”
“बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार कांग्रेस सरकार”
“भाजपा, तूने क्या किया — देश को बर्बाद किया”
“भाजपा आप भाई-भाई, साथ बैठकर खाई मलाई”
उपरोक्त सभी वार्डों के वार्ड अध्यक्षों ने “कांग्रेस आपके द्वार” कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सूरत शहर कांग्रेस समिति के अध्यक्ष विपुल भाई उघना वाला का अभिनंदन वयक्त किया
सभी वार्डों की रूट योजना तथा संध्या फेरी का संचालन सूरत शहर कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक श्री संतोष भाई पाटिल जी द्वारा किया गया।
वहीं सुरत शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विपुल भाई उधना वाला ने कहा कि
जिन वार्डों में अभी संध्या फेरी बाकी है, वे वार्ड अध्यक्ष अपने वार्ड की तारीख वार्ड अध्यक्षों के ग्रुप में भेजे गए संदेश से जांच लें और अपने वार्ड का रूट जल्द से जल्द कांग्रेस कार्यालय में संतोष पाटिल को लिखवा दें।
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel


