गेस सिलेंडरों के लिए जनता लाइनों में होटल और रेस्टोरेंट पर ताले लगाने की नौबत आखिर सरकार चुप कीव है

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

( गैस सिलेंडर की लाइनों में जनता, होटल-रेस्टोरेंट्स पर तालें.चारों तरफ हाहाकार )

आज रसोई गैस की किल्लत से पूरे देश में हाहाकार मचा है। रेट बढ़ने के बाद भी कई प्रदेशों में गैस सप्लाई 50% से भी कम रह हई है। जमीन पर हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। अगर कुछ दिन मामला ऐसे ही रह गया तो देश की जनता में कोहराम मच जायेगा

कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिलने की वजह से असम से लेकर आंध्रप्रदेश तक हजारों रेस्टोरेंट्स, होटल्स बंद होने के कगार पर पहुंच चुके हैं। ये कब बंद हो जाए, कोई पक्का नहीं।

तमिलनाडु, कर्नाटक और महाराष्ट्र के हजारों होटेल्स और रेस्टोरेन्ट्स ने सर्विस टाइम आधा और सामानों का दाम दोगुना कर दिया है। इन लोगों का कहना है कि अगर जल्द गैस सप्लाई बहाल नहीं हुई तो इनको ये बिजनेस बंद करना पड़ेगा। आप सोचिए कि जब ये बिजनेस बंद होगा तो यहां काम करने वाले लोग बेरोजगार ही होंगे

असम में लोग सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। पुणे में गैस से चलने वाला श्मसान बंद कर दिया गया है। और तो और मोदी के गुजरात में गैस आधारित कई उद्योगों के बंद होने से हजारों लोग अब तक बेरोजगार हो रहे है

उत्तर प्रदेश ओर बिहार से लेकर उड़ीसा और बंगाल तक लोग रसोई गैस लेने के लिए तय कीमत से अधिक पैसे दे रहे हैं। तमाम लोग पैनिक होकर ब्लैक में गैस खरीदकर स्टॉक रख रहे हैं। क्योंकि बुकिंग करने के हफ्तों बाद भी गैस की डिलीवरी नहीं हो पा रही है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि पेट्रोल और डीजल के लिए भी मारामारी मचेगी। अभी पेट्रोल और डीजल का रेट भी कम से कम 10– 20 रुपए महंगा हो सकता हैं

वहीं पर गुजरात राज्य की लगभग 70 से 80 प्रतिशत होटलों में पाइप गैस लाइन की सुविधा उपलब्ध है, इसलिए फिलहाल यहां कोई बड़ी समस्या नहीं है। लेकिन सापुतारा और केवड़िया जैसे हिल स्टेशनों तथा सूरत के आसपास के इलाकों में स्थित कई होटलों में अभी भी सिलेंडर (बॉटल) गैस का उपयोग किया जाता है। इन क्षेत्रों में गैस की आपूर्ति पूरी तरह से प्रभावित हो गई है।

गैस सप्लायर्स के पास पर्याप्त स्टॉक नहीं होने के कारण वे होटल संचालकों के फोन तक नहीं उठा रहे हैं। गैस की कमी के कारण होटल मालिकों को अब स्टाफ के भोजन और अन्य कामों के लिए लकड़ी और कोयले का सहारा लेना पड़ रहा है।

वहीं गैस बचाने के लिए कई होटलों ने अपने मेन्यू में भी कटौती कर दी है। उदाहरण के तौर पर डोसा जैसी डिश बनाने के लिए तवा लगातार गर्म रखना पड़ता है, जिसमें ज्यादा गैस खर्च होती

है। इसलिए अब ऐसी डिशें केवल पीक आवर्स के दौरान ही परोसी जा रही हैं। वही जिन लोगों के पास सिलिंडर का कनेक्शन है उनकी बुकिंग भी स्वीकार नहीं किया जा रहा है जिससे आम लोगों को काफी दिक्कत होती नजर आ रही हैं

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर चोटा पुल क्षेत्र के एक युवक से हनी ट्रैप के जरिए उगाही करने वाली गैंग का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में पुलिस ने मेहुल जाडेजा, जाडेजा की गर्लफ्रेंड तथा अन्य एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत शहर के चोटा पुल क्षेत्र में एक युवक से हनीट्रैप के जरिए उगाही करने वाली गैंग का पर्दाफाश हुआ है।…

    दक्षिणी बाइपास पर हुआ दर्दनाक हादसा बोलोरो पिकअप में ट्रक ने मारी टक्कर

    दक्षिणी बाइपास पर दर्दनाक हादसा, भात भरने जा रहे दलित परिवार के 35-40 लोग घायल किरावली बीती रात दक्षिणी बाइपास पर करहारा गांव के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसा हो…

    Leave a Reply