पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए निर्यातको को बीमा सहायता देने के सरकार के कदम का स्वागत करते सी ए आई टी के अध्यक्ष श्री चम्पा लाल बोधरा जी

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

*पश्चिम एशिया संकट से गारमेंट निर्यातकों के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों पर टेक्सटाइल गारमेंट कमेटी ने जताई चिंता*

*निर्यातकों को बीमा सहायता देने के सरकार के कदम का स्वागत – चम्पालाल बोथरा(CAIT)*

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) की टेक्सटाइल एवं गारमेंट कमेटी के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री चम्पालाल बोथरा ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री द्वारा पश्चिम एशिया संकट के चलते निर्यातकों को बीमा सहायता देने के प्रयासों का स्वागत किया है।

श्री बोथरा ने अपने वक्तव्य में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और समुद्री मार्गों में व्यवधान के कारण भारतीय निर्यातकों, विशेष रूप से टेक्सटाइल एवं गारमेंट सेक्टर, को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। समुद्री मालभाड़ा, एयर फ्रेट और बीमा प्रीमियम में अचानक वृद्धि से निर्यात लागत काफी बढ़ गई है, जिससे छोटे और मध्यम निर्यातकों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन (ECGC) तथा अन्य विभागों के साथ मिलकर निर्यातकों के लिए बीमा सहायता योजनाओं पर विचार करना एक सकारात्मक कदम है। इससे उन निर्यातकों को राहत मिलेगी जिनका माल पहले ही भेजा जा चुका है लेकिन पश्चिम एशिया संकट और समुद्री मार्गों में व्यवधान के कारण उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

श्री बोथरा ने सरकार से आग्रह किया कि

टैक्सटाइल और गारमेंट निर्यातकों के लिए विशेष बीमा सुरक्षा, फ्रेट सब्सिडी और आपातकालीन सहायता पैकेज की व्यवस्था भी की जाए, ताकि वैश्विक संकट के बावजूद भारत का निर्यात प्रभावित न हो और छोटे निर्यातकों को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत द्वारा विभिन्न देशों के साथ किए गए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) भारतीय वस्त्र एवं परिधान उद्योग के लिए बड़े अवसर खोल रहे हैं और यदि वर्तमान परिस्थितियों में निर्यातकों को उचित सहयोग मिला तो भारत का निर्यात और अधिक तेजी से बढ़ सकता है।

अंत में श्री बोथरा ने विश्वास जताया कि सरकार और उद्योग जगत के संयुक्त प्रयासों से इस संकट का प्रभाव कम किया जा सकेगा और भारतीय निर्यातकों का वैश्विक बाजार में भरोसा बना रहेगा टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर चोटा पुल क्षेत्र के एक युवक से हनी ट्रैप के जरिए उगाही करने वाली गैंग का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में पुलिस ने मेहुल जाडेजा, जाडेजा की गर्लफ्रेंड तथा अन्य एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत शहर के चोटा पुल क्षेत्र में एक युवक से हनीट्रैप के जरिए उगाही करने वाली गैंग का पर्दाफाश हुआ है।…

    दक्षिणी बाइपास पर हुआ दर्दनाक हादसा बोलोरो पिकअप में ट्रक ने मारी टक्कर

    दक्षिणी बाइपास पर दर्दनाक हादसा, भात भरने जा रहे दलित परिवार के 35-40 लोग घायल किरावली बीती रात दक्षिणी बाइपास पर करहारा गांव के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसा हो…

    Leave a Reply