बरहन थाना क्षेत्र की पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि थाना में तैनात दरोगा सुधांशु ने कथित तौर पर एक दलाल अजय के साथ मिलकर सड़क हादसे के मामले में समझौता कराने के नाम पर पैसे वसूले।

आगरा: बरहन थाना क्षेत्र की पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि थाना में तैनात दरोगा सुधांशु ने कथित तौर पर एक दलाल अजय के साथ मिलकर सड़क हादसे के मामले में समझौता कराने के नाम पर पैसे वसूले।

बताया जा रहा है कि कार और बाइक के बीच हुए एक्सीडेंट के मामले में दोनों पक्षों के बीच राजीनामा कराया गया। आरोप है कि समझौते के बाद पीड़ित पक्ष से करीब 25 हजार रुपये लिए गए।

https://x.com/i/status/2032830311655166291

 

इस पूरे मामले को लेकर पीड़ित पक्ष का एक वीडियो और राजीनामा का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

 

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दलाल अजय के माध्यम से पैसे की मांग की गई और समझौता कराने के नाम पर रकम ली गई। वहीं मामला वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है।

 

फिलहाल इस मामले में पुलिस अधिकारियों की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • admin

    एडिटर इन चीफ़ प्रेम चौहान हम प्रत्येक जनमानस एवं भारतीय संविधान की गरिमा को ध्यान में रखते हुए काम करतें हैं। जो समाचार पत्र, मैगज़ीन, वेबसाइट या अन्य मीडिया संगठन में सामग्री की गुणवत्ता, दिशा और नीति का निर्धारण करतें हैं। समाचार रिपोर्टों की सटीकता, निष्पक्षता और समयबद्धता सुनिश्चित करते हैं । हम अपनी टीम, वेब पोर्टल या चैनल के सम्पादकीय विभाग का नेतृत्व करते हैं, रणनीतिक दिशा तय करते हैं, और किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर संगठन की आवाज़ बनते हैं। इसके अलावा, हम नए विचारों, शैलियों और रिपोर्टिंग मानकों को बढ़ावा देते हुए संगठन के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हैं।

    Related Posts

    ग्राम पंचायत पुरास में अबैध अतिक्रमण हटाने पहुँचा राजस्व विभाग एवं भारी पुलिस बल

    महाराष्ट्र की धरती पर पहली बार ‘कर्वी ग्लैमर’ का भव्य आयोजन मिस्टर-मिस-मिसेज इंडिया प्लस साइज ब्यूटी पेजेंट 2026 (सीज़न 2) का ग्रैंड फिनाले संपन्न

    महाराष्ट्र की धरती पर पहली बार ‘कर्वी ग्लैमर’ का भव्य आयोजन   मिस्टर-मिस-मिसेज इंडिया प्लस साइज ब्यूटी पेजेंट 2026 (सीज़न 2) का ग्रैंड फिनाले संपन्न दै. मुंबई हलचल के संपादक…

    Leave a Reply