
केन्द्रीय जेल में आयोजित उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 81 बंदियों ने साक्षरता परीक्षा में भाग लिया। जेल अधीक्षक सतीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि बंदियों को प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत इस परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया।
पुरुष बंदी: 58
महिला बंदीः 23
इस परीक्षा का सफल आयोजन करने में जिला प्रौढ़ अधिकारी नीरज नयन तिवारी, सांख्यिकी अधिकारी राकेश शुक्ला, लेखा अधिकारी राजेश सिंह, और जेल स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जेल में नियुक्त शिक्षक राजीव तिवारी, स्वदीप सिंह, और सुरेखा रानी तिवारी ने बंदियों को नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया और उन्हें परीक्षा की तैयारी में मदद की।
इस पहल का उद्देश्य बंदियों को शिक्षा के माध्यम से पुनर्वास का अवसर प्रदान करना है, जिससे वे समाज में अपनी सकारात्मक भूमिका निभा सकें।
- रिपोर्टर
- प्रशांत शुक्ल
- 7509655674
Updated Video




Subscribe to my channel

