आगरा: मान्यवर कांशीराम साहेब की 92वीं जयंती पर लता बाल्मिक ने किया नमन

सामाजिक परिवर्तन के नायक मान्यवर कांशीराम साहेब की 92वीं जयंती के अवसर पर आगरा की पूर्व मेयर प्रत्याशी लता बाल्मिक ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मान्यवर कांशीराम साहेब ने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों को जागरूक कर उन्हें अधिकारों के प्रति सजग बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया।

लता बाल्मिक ने कहा कि कांशीराम साहेब का जीवन सामाजिक न्याय, समानता और बहुजन समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में वास्तविक परिवर्तन लाया जा सकता है।

इस अवसर पर उन्होंने सभी को मान्यवर कांशीराम साहेब की 92वीं जयंती की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ दीं और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
Updated Video




Subscribe to my channel





