श्री मेघ सिंह डिग्री कॉलेज आबिदगढ़ आगरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय शिविर

आगरा के खंदौली में 09/03/2026 से गाँव पीलीपोखर, खन्दौली में चल रहा है। शिविर के सप्तम दिवस 15/03/2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने ” मृदा संरक्षण” के लिये रैली निकालकर गाँव वासियों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहन दिया। उसके बाद स्वयंसेवियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किये। आज शिविर का अन्तिम दिन होने पर स्वयंसेवियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शिविर का समापन किया ।
इस अवसर पर कॉलेज के प्रबन्धक ठाकुर जगवीर सिंह तोमर पूर्व ब्लॉक प्रमुख खन्दौली महामंत्री किसान मोर्चा ब्रज क्षेत्र भाजपा एवं कॉलेज के प्राचार्य डॉ. श्रीकान्त प्रकाश, कार्यक्रम अधिकारी डा. आदित्येक कुमार, पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डा. धीरज सिंह, डा० डी० के० शर्मा एवं अन्य प्रवक्ता उपस्थित रहे।
Updated Video





Subscribe to my channel




