मां ब्रह्मचारिणी का निकला भव्य डोला , देखने को उमड़ी भीड़।

कोसीकलां।
मां पथवारी देवी मेला कमेटी द्वारा आयोजित 42वें वार्षिक मेले के अंतर्गत शुक्रवार को मां ब्रह्मचारिणी का भव्य डोला श्रद्धा, आस्था और भक्ति के वातावरण में धूमधाम के साथ निकाला गया। डोले के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने आरती उतारकर माता का स्वागत किया और पुष्प वर्षा कर अपनी श्रद्धा अर्पित की।

डोला यात्रा का शुभारंभ गयालाल स्मृति भवन से हुआ, जो बस स्टैंड, रेलवे रोड, पुरानी जीटी रोड, एएन फ्लैक्स गैलरी के सामने, घंटाघर एवं मुख्य बाजार होते हुए रामलीला मैदान पर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और “जय माता दी” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। sajayi गई मां ब्रह्मचारिणी की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही। झांकी की दिव्यता और भव्यता ने सभी का मन मोह लिया। डोले का शुभारंभ चंद्रभान दीघौटिया, महेश एवं मानसिंह द्वारा विधि-विधान से आरती उतारकर किया गया। श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पूरे उत्साह के साथ उमड़ पड़े।
शोभायात्रा के साथ चल रहे बैंड-बाजों की मधुर धुनों ने माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालु झूमते-नाचते नजर आए और भक्ति में सराबोर दिखाई दिए। पथवारी देवी मंदिर पर फूल बंगला की विशेष झांकी सजाई गई, जिसकी आरती अशोक कुमार अग्रवाल द्वारा उतारी गई।

भगवती मंदिर परिसर में महिलाओं ने भक्ति गीतों पर जमकर नृत्य किया, जिससे पूरा वातावरण आनंद और उल्लास से भर उठा। विद्युत की रंग-बिरंगी रोशनी से सजा मंदिर क्षेत्र अत्यंत मनमोहक लग रहा था और हर कोई इस दिव्य दृश्य को अपने कैमरे में कैद करता नजर आया। वहीं पथवारी मंदिर क्षेत्र में nagr वासियों द्वारा आयोजित रासलीला ने भी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भक्तों ने देर रात तक रासलीला का आनंद उठाया और भक्ति रस में डूबे रहे। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। मां ब्रह्मचारिणी की इस भव्य शोभायात्रा ने क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम प्रस्तुत किया।
संवाददाता –विष्णु कुमार
चैनल से जुड़ने, खबरों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें।
मो. न. – 8279987958
Updated Video




Subscribe to my channel




