त्योंथर तहसील में व्यापक रूप से आनलाईन नामांतरण में किया जा रहा हेराफेरी आफ लाईन का बनाया जा रहा दबाब हितग्राही हो रहे परेशान जिम्मेदार बने मूकदर्शक

त्योंथर तहसील में व्यापक रूप से आनलाईन नामांतरण में किया जा रहा हेराफेरी आफ लाईन का बनाया जा रहा दबाब हितग्राही हो रहे परेशान जिम्मेदार बने मूकदर्शक

रीवा जिले की त्योथर तहसील सदैव अपने कार्यों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है जो मामला प्रकाश में आया है सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार शासन की महत्वपूर्ण आनलाइन नामांतरण प्रकिया पर ग्रहण जैसे लग गया है हल्का पटवारियों एवं तहसील स्तरीय अधिकारियों कर्मचारियों की घोर लापरवाही का मामला प्रकाश में आया है लगभग 280 आनलाइन नामांतरण सिस्टम से डिलीट हो गये है जब हितग्राहियों को इसकी जानकारी हुई तो तहसील कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं वहां कार्यालय में पदस्थ बाबुओं और हल्का पटवारियों द्वारा आफ लाईन नामांतरण की फाईल कार्यालय में जमा करने को कहा जा रहा है सरकार की बहुत ही महत्वपूर्ण योजनाओं का ग्रहण त्योथर तहसील में जैसे लग गया हो पोर्टल को आफ कर दिया गया जिससे आम जनमानस हितग्राहियों को रजिस्ट्री नामांतरण आफ लाईन कराने को मजबूर होना पड रहा है त्योथर तहसील इन दिनों व्यापक रूप से भृष्टाचार का अड्डा बना हुआ है तहसील के सभी वृत्तो में यही हाल है पहले तो अधिकारी कार्यालय में नहीं मिलते हैं केवल चपरासियों और बाबुओं के भरोसे कार्यालय का संचालन किया जा रहा है जिसकी जांच आवश्यक है जिसका खुलासा तो जांचोंपरान्त ही सम्भव है यदि सही तरीके से निष्पक्ष जांच हो जाए तो तहसील कार्यालय त्योथर ये हो रहे व्यापक रूप से भृष्टाचार की पोल खुलती नजर आएंगी किसानों हितग्राहियों को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड रहा है आखिरकार इसका जिम्मेदार कौन है प्रदेश की मोहन यादव सरकार किसानों को सुविधाएं दे रही है किन्तु स्थानीय तहसील त्योथर के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा महत्वपूर्ण योजना का पलीता लगा रहे हैं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व त्योथर पीएस त्रिपाठी एवं जिले के जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान इस ओर आपेक्षित है कि शासन की महत्वपूर्ण आनलाइन नामांतरण प्रकिया को दुरुस्त कराने की ओर ध्यान आपेक्षित है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपेक्षा जनहित में है

रिपोर्टर 

प्रशांत शुक्ल 

7509655674

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरेंद्र नगर जिले में आम आदमी पार्टी के जना देश को बढ़ते देख भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर पुलिस प्रशासन की कार्य शैली पर उठे गंभीर सवाल

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरेंद्रनगर जिले से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज करने का आरोप, पुलिस और सरकार पर गंभीर सवाल…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के लिंबायत पुडा पुलिस स्टेशन विस्तार के शराब माफियाओं पर स्टेट मॉनिटरिंग सेल की बड़ी कार्यवाही लोकल पुलिस पर उठे गंभीर सवाल

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर के लिम्बायत-पुणा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में अवैध शराब के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, SMC की कार्रवाई से कई चौंकाने…

    Leave a Reply