पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी की कटौती पर श्री चंपालाल बोधरा अध्यक्ष ( सी ए आई टी)जी ने जताया भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी का आभार

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज कटौती से जनता को बड़ी राहत:*

*लॉजिस्टिक लागत पर लगेगा अंकुश*

चम्पा लाल बोथरा कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर विशेष एक्साइज ड्यूटी में की गई कटौती का स्वागत करते हुए कहा कि इस निर्णय का सबसे बड़ा सकारात्मक प्रभाव लॉजिस्टिक लागत पर पड़ेगा। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में स्थिरता आने से परिवहन खर्च नियंत्रित रहेगा, जिससे वस्तुओं की ढुलाई लागत में वृद्धि पर अंकुश लगेगा और बाजार में कीमतों के अनावश्यक बढ़ने पर रोक लगेगी। इसका सीधा लाभ देश के करोड़ों उपभोक्ताओं को मिलेगा और आवश्यक वस्तुओं की कीमतें संतुलित बनी रहेंगी।

उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय अंतरराष्ट्रीय संकट के समय जनता को राहत देने वाला एक सराहनीय एवं जनहितकारी कदम है।

Confederation of All India Traders (कैट) टेक्सटाइल गारमेंट कमेटी के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री चम्पालाल बोथरा ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इस राहत से कपड़ा बाजार सहित सभी आवश्यक वस्तुओं—रोटी, कपड़ा और मकान—पर महंगाई की मार से बचाव होगा, जो भारत सरकार का एक अत्यंत सराहनीय कदम है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पेट्रोल पर विशेष एक्साइज ड्यूटी को ₹13 से घटाकर ₹3 प्रति लीटर तथा डीजल पर ₹10 से घटाकर शून्य किया जाना उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत है और इससे व्यापार एवं परिवहन क्षेत्र को भी मजबूती मिलेगी।

श्री बोथरा ने कहा कि देश का व्यापारिक समुदाय इस निर्णय का पूर्ण समर्थन करता है और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि इस राहत का लाभ अंतिम उपभोक्ता तक पहुंचे तथा आपूर्ति श्रृंखला सुचारु बनी रहे।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात के गृह मंत्री श्री हर्ष भाई संघवी जी को सनातनी सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश अहमदाबाद शहर के समाज सेवी एवम् सनातनी श्री अतुल दवे ने गृह राज्य मंत्री श्री हर्ष भाई संघवी जी को लिखा…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के वराछा विस्तार के कुख्यात अपराधी चिराग भरवाड़ का पुलिस ने निकाला जुलूस

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर में कुख्यात चिराग भरवाड़ का पुलिस ने जुलूस निकाला सूरत शहर के वराछा क्षेत्र में कुख्यात आरोपी चिराग भरवाड़…

    Leave a Reply