गुजरात प्रदेश सुरत जिले के ओलपाड तहसील के कई गांवों में शराब माफियाओं द्वारा खुले आम शराब की बिक्री से परेशान जनता के साथ खड़े हुए गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक उन्होंने ने लिखा पुलिस महानिदेशक और मुख्यमंत्री को पत्र

टी यन न्यूज 24 गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

श्री दर्शनकुमार ए. नायक

महामंत्री, गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के द्वारा गुजरात प्रदेश सूरत जिले के ओलपाड तालुका में बूटलेगरों द्वारा अवैध शराब, गांजा व ड्रग्स के खुलेआम कारोबार के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग

गुजरात प्रदेश सूरत जिले के ओलपाड तालुका में अवैध शराब, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों का खुलेआम व्यापार गंभीर चिंता का विषय बन गया है। स्थानीय नागरिकों द्वारा लगातार मिल रही शिकायतों के अनुसार ओलपाड तालुका के देलाड, सायन और सिवाण गांवों में बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थों की बिक्री हो रही है, जिससे क्षेत्र में अपराध और असामाजिक गतिविधियों में वृद्धि हो रही है।

यह भी सामने आया है कि कई बूटलेगरों के खिलाफ पुलिस रिकॉर्ड में 14 से 15 मामले दर्ज होने के बावजूद उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। ये बूटलेगर अवैध रूप से मकानों पर कब्जा कर शराब के अड्डे चला रहे हैं और सार्वजनिक मार्गों के माध्यम से सूरत शहर सहित अन्य क्षेत्रों में शराब की सप्लाई कर रहे हैं।

चिंताजनक बात यह है कि ऐसे बूटलेगर राजनीतिक कार्यक्रमों में भी नजर आते हैं, जिससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है। राज्य विजिलेंस टीम द्वारा समय-समय पर छापेमारी कर अवैध शराब व नशीले पदार्थ जब्त किए जाते हैं, लेकिन स्थानीय पुलिस द्वारा अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। इससे आम जनता में पुलिस और प्रशासन के प्रति अविश्वास बढ़ रहा है तथा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर भी खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने मुख्य मांगे इस प्रकार रखी है

1. ओलपाड तालुका में सभी बूटलेगरों के अड्डों की तत्काल जांच कर कार्रवाई की जाए।

2. जिन बूटलेगरों के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, उनके खिलाफ पासा (PASA) व तड़ीपार सहित कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

3. सभी अवैध शराब के अड्डों को तत्काल बंद कराया जाए और सार्वजनिक मार्गों से हो रही शराब की सप्लाई पर सख्त नियंत्रण लगाया जाए।

4. देलाड, सायन और सिवाण गांवों में गांजा, ड्रग्स व अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

5. श्री दर्शनकुमार नायक ने राज्य के गृह मंत्री से अपील की है कि इस गंभीर विषय पर तत्काल ध्यान देकर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बहाल हो सके और आम नागरिकों का विश्वास पुनः स्थापित हो।

उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो ओलपाड क्षेत्र में अपराध का स्तर और अधिक खतरनाक हो सकता है, जिसका खामियाजा निर्दोष नागरिकों को भुगतना पड़े

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    एक पेड़ माँ के नाम : धरती को दे नया आयाम – प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में हुआ पौधे वितरण का महाभियान

    अर्जुन रौतेला आगरा। पर्यावरण को हरा-भरा रखने और बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम व संरक्षण की भावना विकसित करने के उद्देश्य से आज, 20 जुलाई 2026, सोमवार को प्रिल्यूड…

    बल्केश्वर में 10 अगस्त को लगेगा विशाल सावन मेला, उमड़ेगा भक्तों का रेला

    अर्जुन रौतेला आगरा। श्री बल्केश्वर महादेव मेला समिति के तत्वावधान में इस वर्ष भी सावन के द्वितीय सोमवार 10 अगस्त को बल्केश्वर क्षेत्र में विशाल महादेव मेले का भव्य और…

    Leave a Reply