- गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
१० वी के छात्र की दर्दनाक आत्महत्या, स्कूल प्रबंधन पर लगे गंभीर आरोप
गुजरात प्रदेश बनासकांठा जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद परिजनों ने स्कूल प्रबंधन, विशेषकर प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्र के
परिजनों के अनुसार, छात्र को लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। बताया गया है कि मामूली बातों को लेकर भी उसे बार-बार अपमानित किया जाता था और सख्त सजा दी जाती थी। छात्र के पिता ने आरोप लगाया कि विद्यालय के प्राचार्य द्वारा लगातार दबाव और अपमान के कारण छात्र मानसिक तनाव में था।
घटना 12 मार्च 2026 की बताई जा रही है, जब छात्र ने यह कठोर कदम उठाया। इसके बाद परिजनों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि स्कूल प्रशासन द्वारा सीसीटीवी फुटेज और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों को दबाने की कोशिश की गई। हालांकि, बाद में कुछ वीडियो और सबूत सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है।
मृतक छात्र कक्षा 10 का विद्यार्थी था और परीक्षा के बाद घर लौटा था। परिजनों का कहना है कि उसने अपने पिता को घटना की पूरी जानकारी नहीं दी थी, लेकिन वह अंदर ही अंदर मानसिक तनाव से गुजर रहा था।
परिवार ने यह भी बताया कि छात्र पढ़ाई में सामान्य था और पिछले 3 वर्षों से उसी स्कूल में पढ़ रहा था। परिजनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय लोगों और समाज के विभिन्न संगठनों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों को सख्त सजा दी जाए।
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel




