बहराइच * NH – 927 फोरलेन चौड़ीकरण : प्रभावित किसानों की भूमि का 1 अप्रैल को होगा स्थलीय निरीक्षण *मनोज त्रिपाठी.

नगर मजिस्ट्रेट एवं विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी बहराइच, राजेश प्रसाद ने जानकारी दी है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-927 (बाराबंकी-बहराइच सेक्शन) के फोरलेन चौड़ीकरण कार्य के तहत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। इसके अंतर्गत तहसील कैसरगंज के 60 तथा तहसील महसी के 4 ग्रामों की भूमि ली जा रही है। तहसील कैसरगंज के तप्पेसिपाह, आदमपुर, झुकिया, मुस्तफाबाद और रिठौड़ा सहित कुल 8 गांवों के जिन किसानों की भूमि अधिग्रहित की जा रही है, उनके मुआवजे के निर्धारण के लिए 1 अप्रैल 2026 को स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। नगर मजिस्ट्रेट के अनुसार इस निरीक्षण में तहसील कैसरगंज की राजस्व टीम और एनएचआई (NHAI) की टीम मौके पर मौजूद रहेगी। निरीक्षण के दौरान अधिग्रहित की जा रही भूमि की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाएगा और यह भी देखा जाएगा कि किसानों की कितनी संपत्तियां, जैसे मकान या अन्य निर्माण, इस परियोजना से प्रभावित हो रही हैं। प्रशासन ने संबंधित किसानों से अपील की है कि वे निरीक्षण के समय मौके पर उपस्थित रहकर अपनी स्थिति स्पष्ट करें, जिससे मुआवजा निर्धारण की प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष रूप से पूरी की जा सके।मनोज त्रिपाठी 8081466787.बहराइच l

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    गुजरात के गृह मंत्री श्री हर्ष भाई संघवी जी को सनातनी सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश अहमदाबाद शहर के समाज सेवी एवम् सनातनी श्री अतुल दवे ने गृह राज्य मंत्री श्री हर्ष भाई संघवी जी को लिखा…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के वराछा विस्तार के कुख्यात अपराधी चिराग भरवाड़ का पुलिस ने निकाला जुलूस

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर में कुख्यात चिराग भरवाड़ का पुलिस ने जुलूस निकाला सूरत शहर के वराछा क्षेत्र में कुख्यात आरोपी चिराग भरवाड़…

    Leave a Reply