गुजरात प्रदेश सुरत शहर महा नगर पालिका के चुनाव में सूरत मनपा वार्ड 27 में आम आदमी पार्टी का बड़ा दांव, विकास जयप्रकाश मिश्रा को मिला टिकट, समर्थकों में खुशी का माहौल
गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश सूरत महा नगर पालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म होता जा रहा है। इसी बीच आम आदमी पार्टी ने वार्ड नंबर 27 से उत्तर भारतीय समाज सेवी श्री विकास जयप्रकाश मिश्रा को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। टिकट की घोषणा होते ही इलाके में उनके समर्थकों और स्थानीय निवासियों में खुशी की लहर देखने को मिली। जगह-जगह मिठाई बांटी गई और समर्थकों ने इस फैसले का स्वागत किया।
विकास मिश्रा लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं और खासकर उत्तर भारतीय समाज में उनकी मजबूत पहचान है। आम आदमी पार्टी द्वारा उन्हें टिकट दिए जाने को पार्टी की रणनीतिक चाल माना जा रहा है, जिससे वार्ड में उत्तर भारतीय वोटर्स को साधने की कोशिश की गई है। वही विकास
मिश्रा की साफ-सुथरी छवि और जमीनी पकड़ को पार्टी अपनी बड़ी ताकत मान रही है। जहां भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस भी जल्द ही अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा करने वाली हैं।
यह सीट उत्तर भारतीय बाहुल्य सीट होने के नाते दोनों ही पार्टियां इस सीट को लेकर गंभीर हैं, जिससे आने वाले दिनों में चुनावी मुकाबला और भी दिलचस्प होने की संभावना है। अब सबकी नजरें भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के उम्मीदवारों पर टिकी हैं, जो इस मुकाबले को त्रिकोणीय और कड़ा बना सकते हैं लड़ाई त्रिकोणीय होती नजर आ रही है
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel



