तमिलनाडु की एक अदालत ने नव पुलिस कर्मी को सुनाई फांसी की सजा मामला दो हजार यूनिस कोरोना काल का है बाप बेटे की लॉकअप में हुई थी मौत

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ

तमिलनाडु की एक अदालत ने हिरासत में पिता-पुत्र की मौत को लेकर नौ पुलिस कर्मियों को मृत्युदंड की सजा सुनाया

मदुरै (तमिलनाडु), छह अप्रैल को मदुरै की एक अदालत ने तूतीकोरिन के सथानकुलम में हिरासत में क्रूर यातना देकर एक पिता-पुत्र की हत्या कर देने के जुर्म में सोमवार को नौ पुलिसकर्मियों को मौत की सजा सुनाई।प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जी. मुथुकुमारन ने इसे दुर्लभतम मामला बताते हुए कहा कि जनता की रक्षा का जिम्मा संभालने वालों ने ऐसा अपराध किया है जिसने समाज की सामूहिक अंतरात्मा को झकझोर दिया है।

अदालत ने पी जयराज और उनके बेटे जे बेनिक्स की हत्या के लिए दोषी ठहराए गए सभी नौ पुलिस अधिकारियों को मौत की सजा सुनाई।मृत्युदंड के अलावा, अदालत ने मुजरिमों पर 1.40 करोड़ रुपये का संयुक्त जुर्माना भी लगाया, जिसे पीड़ितों के परिवार को मुआवजे के रूप में भुगतान किया जाएगा।

यह त्रासदी जून 2020 में कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान घटी, जब जयराज और बेनिक्स को पुलिस दुकान से उठा कर ले गई थीं

संवादक टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के जाने माने उद्योगपति श्री कमल विजय तुलस्यान जी के +-++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सु टैक्स को-ऑपरेटिव बैंक से जुड़े कमल विजय तुलसियान की बैंकिंग क्षेत्र में 50 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा पूरी, उनके नाम पर ऑडिटोरियम…

    स्टेट मॉनिटरिंग सेल की बड़ी कार्रवाही 26 लाख 80000 का मुद्दा माल जप्त+++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत जिले के कामरेज में विदेशी शराब तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश, 26.80 लाख रुपये का मुद्देमाल जब्त **स्टेट मॉनिटरिंग सेल…

    Leave a Reply