सी ए आई टी के अध्यक्ष श्री चम्पा लाल बोधरा जी ने बताया कि दिल्ली में आयोजित होगा भारत का सबसे बड़ा स्वदेशी ट्रेड एक्सपो टेक्सटाइल सेक्टर बनेगा सबसे बड़ा बिजनेस पावर हाउस

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

सी ए आई टी के अध्यक्ष श्री चम्पा लाल बोधरा जी ने बताया कि दिल्ली में आयोजित होगा भारत का सबसे बड़ा स्वदेशी ट्रेड एक्सपो – टेक्सटाइल सेक्टर बनेगा सबसे बड़ा बिजनेस पावरहाउस

भारत के व्यापारिक परिदृश्य में एक ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिलने वाला है। आगामी अगस्त 2026 में राजधानी नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में देश का सबसे बड़ा स्वदेशी ट्रेड एक्सपो आयोजित किया जाएगा, जो 12 से 15 अगस्त 2026 तक चलेगा। इस भव्य आयोजन में देश-विदेश के लाखों व्यापारिक प्रतिनिधियों की भागीदारी होने की संभावना है।

यह महत्वपूर्ण आयोजन Confederation of All India Traders (CAIT) द्वारा किया जा रहा है, जिसमें India Trade Promotion Organisation (ITPO) का सहयोग रहेगा, जबकि दिल्ली पर्यटन विभाग होस्ट की भूमिका निभाएगा। इस पहल का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल एवं CAIT के राष्ट्रीय नेता प्रवीण खंडेलवाल कर रहे हैं।

यह एक्सपो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” अभियान को मजबूत करने का माध्यम बनेगा, जिससे भारतीय ब्रांड्स को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान और बाजार विस्तार का अवसर मिलेगा।

इस आयोजन में टेक्सटाइल सेक्टर को विशेष महत्व दिया जाएगा, जिससे सूरत, मुंबई, दिल्ली और जयपुर जैसे प्रमुख टेक्सटाइल हब को एक बड़ा प्लेटफॉर्म मिलेगा। इसमें आकर्षक डिजाइन सैंपल, नई टेक्नोलॉजी, फैब्रिक वेरायटी और रेडीमेड गारमेंट्स का विशाल प्रदर्शन किया जाएगा, जिससे व्यापारियों को नए क्लाइंट्स और बड़े सौदों (Bulk Deals) के अवसर प्राप्त होंगे।

आयोजन के प्रमुख बिंदु निम्नलिखित हैं:

2000 से अधिक बिजनेस एग्जीबिटर्स की भागीदारी

2 लाख से अधिक B2B डेलीगेट्स की उपस्थिति

10 लाख से अधिक B2C विजिटर्स के आने की संभावना

20 से अधिक केंद्रीय मंत्रालयों एवं 20+ राज्यों की भागीदारी

10,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय ट्रेड प्रतिनिधि, NRIs और OCIs की मौजूदगी

यह एक्सपो भारतीय कंपनियों को सीधे निर्यात के अवसर प्रदान करेगा, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच आसान होगी और भारतीय उत्पादों को वैश्विक पहचान मिलेगी।

उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर, यह आयोजन केवल एक ट्रेड एक्सपो नहीं बल्कि भारत की आर्थिक शक्ति, उत्पादन क्षमता और आत्मनिर्भरता का प्रदर्शन होगा। खासतौर पर टेक्सटाइल सेक्टर के लिए यह नेटवर्किंग, बिजनेस ग्रोथ और वैश्विक विस्तार का सबसे बड़ा मंच साबित होगा।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात के गृह मंत्री श्री हर्ष भाई संघवी जी को सनातनी सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश अहमदाबाद शहर के समाज सेवी एवम् सनातनी श्री अतुल दवे ने गृह राज्य मंत्री श्री हर्ष भाई संघवी जी को लिखा…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के वराछा विस्तार के कुख्यात अपराधी चिराग भरवाड़ का पुलिस ने निकाला जुलूस

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर में कुख्यात चिराग भरवाड़ का पुलिस ने जुलूस निकाला सूरत शहर के वराछा क्षेत्र में कुख्यात आरोपी चिराग भरवाड़…

    Leave a Reply