गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश सूरत शहर की पीपल्स को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में ₹15.65 करोड़ के कथित लोन घोटाले की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के महामंत्री श्री दर्शंकुमार ए. नायक द्वारा माननीय रजिस्ट्रार (सहकारी मंडलियां), गुजरात राज्य, गांधीनगर तथा जिला रजिस्ट्रार (सहकारी मंडलियां), सूरत को एक महत्वपूर्ण आवेदन प्रस्तुत कर सूरत पीपल्स को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में हुए कथित ₹15.65 करोड़ के लोन घोटाले की जांच की मांग की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीकांठा विभाग सहकारी खांड उद्योग लिमिटेड, सरस (ता. ओलपाड, जिला सूरत) को खांड के कथित फर्जी स्टॉक के आधार पर बैंक द्वारा ₹15.65 करोड़ का लोन प्रदान किया गया। इस मामले में ओलपाड पुलिस स्टेशन में एफआईआर क्रमांक 11214042260530/2026 भारतीय दंड संहिता की धाराएं 409, 420, 465, 467, 468, 471 और 120(बी) के तहत दर्ज की गई है, जिसमें संबंधित सहकारी संस्था और बैंक के प्रबंध निदेशक सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
श्री नायक ने कहा कि बैंक के धन सार्वजनिक एवं खाताधारकों का होता है, इसलिए केवल प्रबंध निदेशक पर कार्रवाई पर्याप्त नहीं है। गुजरात सहकारी मंडलियां अधिनियम–1961 की धारा 93 के तहत बैंक के सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों, संचालकों और संबंधित व्यक्तियों की जवाबदेही तय कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई आवश्यक है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस मामले में कुछ जिम्मेदार पदाधिकारियों को राजनीतिक संरक्षण देने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही, सहकारी बैंकों के ऑडिट के बावजूद इतने बड़े वित्तीय घोटाले का होना गंभीर संदेह उत्पन्न करता है।
मुख्य मांगें इस प्रकार हैं:
1. जून 2023 एवं नवंबर 2023 में NCDC लोन के लिए पारित प्रस्तावों में शामिल जिम्मेदार पदाधिकारियों की जांच कर कार्रवाई की जाए।
2. ₹15.65 करोड़ की NCDC लोन राशि एवं कमीशन बैंक में जमा नहीं होने की निष्पक्ष जांच की जाए।
3. बैंक के सभी संबंधित दस्तावेज, ठराव, स्टॉक रिकॉर्ड एवं ईमेल डेटा पुलिस द्वारा जब्त किए जाएं।
4. बैंक के सभी निर्वाचित पदाधिकारियों के खिलाफ धारा 93 के तहत जांच कर नुकसान की भरपाई हेतु कार्रवाई की जाए।
5. संबंधित जोन समिति की भूमिका की भी जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए।
6. किसानों को गन्ने के बकाया भुगतान जल्द से जल्द दिलाने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएं।
अंत में श्री नायक ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि इस गंभीर मामले में तत्काल निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा की गई कार्रवाई की जानकारी प्रस्तुत की जाए।
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel





