ताजनगरी में 13 सितंबर को सजेगा भव्य इलेक्ट्रिक एक्सपो, जुटेंगे प्रदेशभर के विद्युत व्यापारी

अर्जुन रौतेला आगरा। ताजनगरी में पहली बार प्रदेशभर के विद्युत व्यापारियों का बड़ा जमावड़ा होने जा रहा है। आगरा इलेक्ट्रिक कॉन्ट्रैक्टर्स एंड मर्चेंट्स एसोसिएशन की ओर से प्रादेशिक कार्यकारिणी सभा के साथ 13 सितंबर को फतेहाबाद रोड स्थित हैवेन्स गार्डन में एक दिवसीय इलेक्ट्रिक एक्सपो-2026 का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक चलने वाले इस आयोजन में व्यापार, तकनीक और नए कारोबारी अवसरों का संगम देखने को मिलेगा।

आयोजकों के अनुसार एक्सपो में इलेक्ट्रिकल क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां, निर्माता और विभिन्न ब्रांड्स करीब 40 से 50 स्टॉलों के माध्यम से अपने नवीनतम उत्पादों, आधुनिक तकनीक और सेवाओं का प्रदर्शन करेंगे। व्यापारियों को नई तकनीकों और उत्पादों की जानकारी मिलने के साथ उद्योग की बदलती जरूरतों और भविष्य की संभावनाओं को समझने का अवसर मिलेगा। एक्सपो में सभी के लिए प्रवेश निशुल्क रखा गया है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य विद्युत कारोबार से जुड़े व्यापारियों, कंपनियों और विशेषज्ञों को एक मंच पर लाना है, जिससे आपसी संवाद और व्यापारिक संभावनाओं को बढ़ावा मिल सके। वहीं वरिष्ठ सलाहकार हरेश अग्रवाल ने बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रादेशिक कार्यकारिणी सभा होगी। इसमें प्रदेश की विभिन्न जिला इकाइयों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल होकर व्यापारी हितों, उद्योग की समस्याओं और नई संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। इस दौरान प्रदेश के पदाधिकारियों का सम्मान भी किया जाएगा।

इलेक्ट्रिकल उत्पादों पर जीएसटी कम करने की मांग

महासचिव राकेश गुप्ता ने कहा कि दैनिक जीवन और उद्योग में उपयोग होने वाले आवश्यक इलेक्ट्रिकल उत्पादों पर जीएसटी की दरों को कम किया जाना चाहिए। उन्होंने मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील करते हुए कहा कि टैक्स दरों में कमी से आम उपभोक्ताओं के साथ विद्युत व्यापार से जुड़े कारोबारियों को भी राहत मिलेगी।

उन्होंने बताया कि एक्सपो का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ विजन से प्रेरित है। भारतीय कंपनियों से स्थानीय व्यापारियों की जरूरतों को समझने और स्वदेशी व्यापार को मजबूत करने का आह्वान भी किया गया।

कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने बताया कि शाम 6 बजे से विविध मनोरंजक, ज्ञानवर्धक एवं संदेशप्रद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में दाल-बाटी की भी व्यवस्था रहेगी।

इस अवसर पर राकेश अग्रवाल, संदीप तिवारी, अनंत अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, पंकज जिंदल, राजेश कुमार बरौलिया, दयानंद गुप्ता, दिलीप आहूजा, विपुल बंसल, स्वदेश बंसल, रवि अग्रवाल, अनिल कुंडलानी, संजय कुंडलानी, राधा वल्लभ अग्रवाल और निशु बंसल सहित बड़ी संख्या में विद्युत व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन

    अर्जुन रौतेला आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में सोमवार को जन्माष्टमी पर्व एवं शिक्षक दिवस समारोह श्रद्धा, उल्लास और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जहां भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं…

    किरावली नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 5.5 करोड़ के विकास प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास

    किरावली नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 5.5 करोड़ के विकास प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किरावली। नगर पंचायत किरावली की बोर्ड बैठक सोमवार, 7 सितंबर 2026 को नगर पंचायत कार्यालय में…

    Leave a Reply