संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा। डॉ० भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के स्ववित्तपोषित कॉलेज एसोसिएशन ने आगामी उत्तर प्रदेश विधान परिषद स्नातक आगरा खंड चुनाव के लिए अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। एसोसिएशन ने आधिकारिक रूप से अंबरीश पाल सिंह अवागढ़ को अपना पूर्ण और बिना शर्त समर्थन देने का एलान किया है। आगरा में आयोजित एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक में यह निर्णय लिया गया जिसमें क्षेत्र के विभिन्न स्ववित्तपोषित कॉलेजों के प्रबंधकों ने हिस्सा लिया।

एसोसिएशन ने घोषणा की है कि आगरा खंड स्नातक एमएलसी चुनाव के अतर्गत आने वाले सभी जिलों में उनके सदस्य अंबरीश पाल सिंह के पक्ष में मतदान करेंगे। एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार अंबरीश पाल सिंह ने सदैव शिक्षा जगत की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है। स्ववित्तपोषित कॉलेजों और वहाँ कार्यरत शिक्षकों की समस्याओं पर उनके सकारात्मक रुख को देखते हुये यह फैसला लिया गया है। समर्थन की घोषणा के साथ ही एसोसिएशन ने अपने सदस्य कॉलेजों से आग्रह किया कि वे स्नातक मतदाताओं के बीच जाकर अबरीश पाल सिंह के पक्ष में माहौल तैयार करें। बैठक के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि स्ववित्तपोषित संस्थान आज उच्च शिक्षा की रीढ़ है लेकिन हमारी समस्याओं पर सरकार का ध्यान कम रहता है। हमे विश्वास है कि अंबरीश पाल सिंह सदन में हमारे हितों की रक्षा करेंगे और विश्वविद्यालय से जुड़े प्रशासनिक मुद्दों का प्रभावी समाधान करवाएंगे। आगरा खंड की सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प होता जा रहा है। डॉ० भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध स्ववित्तपोषित कॉलेजों की संख्या काफी है। ऐसे में इस एसोसिएशन का समर्थन मिलना अंबरीश पाल सिंह के लिए एक बडी राजनीतिक बढ़त माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस समर्थन से शिक्षक और स्नातक मतदाताओं के एक बड़े वर्ग का झुकाव उनकी ओर बढ़ सकता है। इस अवसर पर अंबरीश पाल सिंह ने कहा कि स्ववित्तपोषित कॉलेज हमारी उच्च शिक्षा की मुख्य कही है परन्तु उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के लिये शिक्षा व्यवस्था में प्रशासनिक सुधारों की आवश्यकता है इसलिये प्रशासन और कॉलेजों के बीच की दूरी को कम करने के लिये एक पारदर्शी शिक्षा व्यवस्था लागू की जायेगी।

इस अवसर पर चौ० कृपाल सिंह आर्य (अध्यक्ष), डा० राजीव कुमार सिंह (महामंत्री), डा० भूप सिंह इंदौलिया (सरक्षक), ठा० हरेन्द्र सिंह सिकरवार (उपाध्यक्ष), प्रमोद कुमार तोमर (उपाध्यक्ष), एड० मानवेन्द्र सिंह धोकर (उपाध्यक्ष), चौ० श्याम चौधरी (उपाध्यक्ष), पवन चौधरी (उपाध्यक्ष), विजेन्द्र सिंह (संरक्षक), मनोज कुमार उपाध्याय (उपाध्यक्ष) प्रो० निशान्त चौहान, प्रो० बजेश कुमार सिंह, प्रो० ए० एन० सिंह, प्रो० पंकज गुप्ता डॉ० राजेन्द्र चौहान आदि उपस्थित रहे।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video




Subscribe to my channel



