गुजरात प्रदेश सुरत शहर में एक बार फिर नाबालिक लड़की से अश्लील हरकत मामला दर्ज कार्यवाही में जुटी पुलिस

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सूरत शहर में नाबालिग लड़की के अपहरण और छेड़छाड़ का मामला दर्ज

*गुजरात प्रदेश सूरत, शहर में १० अप्रैल २०२६ को एक मामला सामने आया है

जिसमे एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ और उसे धमकी दी गई। इस घटना ने एक बार फिर शहर में महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता सूरत शहर के निवासी हैं। इस मामले में *साहिल रविंद्र प्रसाद* (निवासी: देवीदर्शन सोसायटी, गोडादरा, सूरत) को आरोपी के रूप में नामजद किया गया है। यह घटना ८ अप्रैल २०२६ की रात लगभग २१:३० से २२:३० बजे के बीच हुई।

पीड़िता की उम्र लगभग १५ वर्ष १० महीने है, अपने बड़े पिता (ताऊजी) के घर से टिफिन लेकर वापस अपने घर लौट रही थी। रास्ते में एक मंदिर के पीछे आरोपी साहिल ने उसे रोका और जबरदस्ती अपने मोपेड (स्कूटर) पर बैठा लिया।

आरोपी पीड़िता को एक सुनसान जगह पर ले गया, जहाँ उसने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। आरोपी ने पीड़िता को कमर से पकड़कर जबरन चूमने का प्रयास किया।

जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने गुस्से में आकर उसे धमकी दी कि यदि उसने उसकी बात नहीं मानी, तो वह उसके परिवार को नुकसान पहुँचाएगा और घर पर इस बारे में बता देगा। वहीं डरी हुई पीड़िता किसी तरह वहां से छूटकर अपने घर पहुँची और परिवार को पूरी बात बताई। परिजनों ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया और ९ अप्रैल २०२६ की सुबह औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, जबरदस्ती और धमकी देने की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    नौ फ़ुट लंबा मगरमच्छ भटककर गाँव में पहुँचा, वाइल्डलाइफ़ एसओएस ने सुरक्षित पकड़ा

    संवाददाता अर्जुन रौतेला। उत्तर प्रदेश के एटा ज़िले के मकसूदपुर गाँव में आधी रात को एक आपातकालीन स्थिति पैदा हुई, जब पास की सिंचाई नहर से लगभग 9 फ़ीट लंबा…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के सचिन विस्तार से भगवान् श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा+++++++

    टी एन न्यूज़ 24 गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट 16 जुलाई को सचिन में निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील श्री…

    Leave a Reply