गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश के राजकोट शहर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 74 वर्षीय वृद्ध से 3.78 लाख रुपये की ठगी, सीनियर सिटीजन बने ठगी का निशाना
राजकोट में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी का एक और मामला सामने आया है, जिसमें 74 वर्षीय वृद्ध को साइबर ठगों ने अपना शिकार बनाकर उनसे ₹3.78 लाख रुपये ठग लिए। इस संबंध में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित वृद्ध को 30 मार्च 2026 को एक वीडियो कॉल आया, जिसमें कॉल करने वालों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया। वीडियो कॉल के दौरान पुलिस स्टेशन और कोर्ट जैसी सेटिंग दिखाकर उन्हें डराया गया। आरोपियों ने कहा कि उनके आधार कार्ड का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में हुआ है और उनके खिलाफ केस दर्ज है।
ठगों ने वृद्ध को “डिजिटल अरेस्ट” में होने की बात कहकर मानसिक दबाव बनाया और सहयोग न करने पर कड़ी कार्रवाई की धमकी दी। कॉल के दौरान आरोपियों ने पुलिस यूनिफॉर्म में दिखाई देकर विश्वास दिलाया और पीड़ित को लगातार वीडियो कॉल पर बनाए रखा।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने जांच और वेरिफिकेशन के नाम पर बैंक खाते की जानकारी मांगी और अलग-अलग खातों में कुल ₹3.78 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। ठगों ने यह भी आश्वासन दिया कि जांच पूरी होने के बाद पैसे वापस कर दिए जाएंगे।
घटना के बाद जब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ, तो उन्होंने साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और इस मामले में कंबोडिया कनेक्शन की भी आशंका जताई जा रही है।
पुलिस ने नागरिकों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि वे इस प्रकार के फर्जी कॉल से सावधान रहें, किसी भी अनजान व्यक्ति को अपनी बैंकिंग या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और संदिग्ध कॉल आने पर तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel



