गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री श्री प्रफुल पनशेरिया का सूरत न्यू सिविल अस्पताल में औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
सूरत, गुजरात। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री प्रफुल भाई प नशेरिया ने शुक्रवार को सूरत स्थित न्यू सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी विभाग, ट्रॉमा सेंटर, विभिन्न ओपीडी, कोविड बिल्डिंग तथा अन्य वार्डों का दौरा किया और मरीजों, डॉक्टरों एवं स्टाफ से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली।
स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल प्रशासन को साफ-सफाई को लेकर “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाने के निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल के वार्ड, लॉबी, बाथरूम और कॉमन एरिया हर समय स्वच्छ रहने चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सफाई व्यवस्था की प्राथमिक जिम्मेदारी सिविल सुपरिटेंडेंट की होगी।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल की विभिन्न बिल्डिंगों में टूटी टाइल्स, मकड़ी के जाले, पोस्टमार्टम रूम में बंद पड़ी एसी तथा अन्य तकनीकी खामियों को लेकर मंत्री ने संबंधित विभागों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने पीआईयू, इलेक्ट्रिकल और मेंटेनेंस विभाग को 24 घंटे के भीतर सभी समस्याओं का समाधान कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
वही मंत्री ने अस्पताल प्रशासन से कहा कि अधिकारी केवल कागजों पर कार्य न करें, बल्कि स्वयं साइट पर जाकर निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मरीजों के हितों की अनदेखी हुई या सुविधाओं में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति एवं अनुशासन पर भी विशेष जोर दिया। साथ ही अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, प्रशिक्षित सुरक्षा कर्मियों की तैनाती तथा मेडिकल स्टाफ पर हमलों की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।
मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि मरीजों को एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग तक ले जाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त गोल्फ कार्ट उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए।
स्वास्थ्य मंत्री ने बंद पड़ी मशीनों और उपकरणों को तत्काल शुरू करने तथा एंजियोग्राफी मशीन को जल्द चालू करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में कॉर्पोरेट स्तर की स्वच्छता और व्यवस्थाएं विकसित की जानी चाहिए ताकि मरीजों को बेहतर, सुरक्षित और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video





Subscribe to my channel




