गुजरात प्रदेश सुरत शहर के भेस्थान ओवर ब्रिज पर ऑयल*********

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सुरत शहर के भेस्तान ओवरब्रिज पर डीजल फैलने से कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त, फायर विभाग की तत्परता से टला बड़ा हादसा

सूरत, भेस्तान ओवरब्रिज पर आज एक लोडिंग वाहन से डीजल सड़क पर फैल जाने के कारण कई दोपहिया एवं अन्य वाहन फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। घटना में कुछ लोगों को चोटें आईं, जिन्हें तत्काल उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर फैले डीजल के कारण वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ गया, जिससे एक के बाद एक कई वाहन फिसल गए। घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी नूरू भाई चाइनीज ने तुरंत फायर विभाग को सूचना दी।

सूचना प्राप्त होते ही फायर विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सड़क पर फैले डीजल को साफ करने की कार्रवाई शुरू कर दी। फायर विभाग की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के चलते स्थिति पर शीघ्र नियंत्रण पा लिया गया तथा संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया।

स्थानीय नागरिकों ने समय पर सूचना देने वाले नूरू भाई चाइनीज तथा तत्परता से कार्रवाई करने वाली फायर विभाग की टीम की सराहना की है। नागरिकों ने प्रशासन से ऐसे वाहनों की नियमित जांच करने तथा सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग भी की है

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई की खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9879 855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    प्लास्टिक और फेंके गए तार में फंसा आठ फुट लंबा अजगर, अपनी जान बचाने के लिए करता रहा संघर्ष: वाइल्डलाइफ़ एसओएस ने बचाया

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा केवाइल्डलाइफ़ एसओएस रैपिड रिस्पॉन्स यूनिट ने आगरा के सिकंदरा छेत्र से रेप्टाइल्स बचाने के दो अनोखे ऑपरेशन किए। उन्होंने एक आठ फ़ीट लंबे अजगर को बचाया,…

    विद्युत शवदाह गृह के वातानुकूलित प्रतीक्षालय का लोकार्पण — समाज सेवा की प्रेरक मिसाल

    अर्जुन रौतेला आगरा। समाज सेवा का वास्तविक स्वरूप वही है, जो बिना किसी अपेक्षा के जनकल्याण के लिए समर्पित हो। इसी भावना को साकार करते हुए श्याम बंसल एवं डॉ.…

    Leave a Reply