ताजमहल में VIP एंट्री के नाम पर खेल! औचक जांच में सामने आया कथित रैकेट

रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी 

आगरा। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में पर्यटकों को VIP एंट्री का लालच देकर कथित तौर पर अतिरिक्त धन वसूलने का मामला सामने आया है। यह खुलासा उस समय हुआ जब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. स्मिथा एस. कुमार ने अचानक निरीक्षण किया।

जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान एक व्यक्ति ने उन्हें सामान्य पर्यटक समझकर VIP प्रवेश दिलाने का प्रस्ताव दिया। इसके बाद वह उन्हें पश्चिमी गेट से पूर्वी गेट तक ले गया और विशेष प्रवेश मार्ग बताकर भ्रमित करने का प्रयास किया।

निरीक्षण में यह भी सामने आया कि नियमित टिकट व्यवस्था होने के बावजूद कुछ लोग पर्यटकों को VIP सुविधा का दावा कर अतिरिक्त भुगतान कराने की कोशिश कर रहे हैं। इस घटना ने स्मारक परिसर में सक्रिय कथित दलाल नेटवर्क और निगरानी व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

मामले के सामने आने के बाद संबंधित विभाग में हलचल बढ़ गई है। अब यह चर्चा का विषय बन गया है कि ताजमहल में पर्यटकों के नाम पर होने वाली ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक कब लगेगी।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन

    अर्जुन रौतेला आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में सोमवार को जन्माष्टमी पर्व एवं शिक्षक दिवस समारोह श्रद्धा, उल्लास और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जहां भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं…

    ताजनगरी में 13 सितंबर को सजेगा भव्य इलेक्ट्रिक एक्सपो, जुटेंगे प्रदेशभर के विद्युत व्यापारी

    अर्जुन रौतेला आगरा। ताजनगरी में पहली बार प्रदेशभर के विद्युत व्यापारियों का बड़ा जमावड़ा होने जा रहा है। आगरा इलेक्ट्रिक कॉन्ट्रैक्टर्स एंड मर्चेंट्स एसोसिएशन की ओर से प्रादेशिक कार्यकारिणी सभा…

    Leave a Reply