गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट
यात्रियों की सुविधा हेतु उधना–प्रयागराज के बीच विशेष ट्रेनों का संचालन
सूरत, 11 जून 2026। यात्रियों की बढ़ती मांग एवं यात्रा के दौरान होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे द्वारा उधना और प्रयागराज के बीच विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की गई है। रेलवे के इस निर्णय से गुजरात और उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी।
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 04106 उधना–प्रयागराज स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार एवं सोमवार को उधना स्टेशन से रात 11:25 बजे रवाना होगी तथा तीसरे दिन सुबह 05:10 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। यह सेवा 12 जून 2026 से 31 जुलाई 2026 तक उपलब्ध रहेगी।
इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04105 प्रयागराज–उधना स्पेशल प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार को प्रयागराज से शाम 06:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 08:50 बजे उधना पहुंचेगी। यह सेवा 11 जून 2026 से 30 जुलाई 2026 तक संचालित की जाएगी।
दोनों विशेष ट्रेनें भरूच, छायापुरी, रतलाम, उज्जैन, मकसी, रुठियाई जंक्शन, गुना जंक्शन, ग्वालियर, भिंड, इटावा, गोविंदपुरी तथा फतेहपुर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव करेंगी। ट्रेनों में एसी, स्लीपर तथा सेकंड क्लास जनरल कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से समय रहते आरक्षण कराने तथा यात्रा संबंधी नवीनतम जानकारी भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट एवं पीआरएस काउंटरों से प्राप्त करने की अपील की है।
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई की खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9879 855419
Updated Video





Subscribe to my channel



