गुजरात प्रदेश सुरत शहर के मिलेनियम मार्केट में महेश नवमी पर+++++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट

महेश नवमी महोत्सव-2026 के अंतर्गत विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

सूरत। महेश नवमी महोत्सव-2026 के अवसर पर मिलेनियम मार्केट में सूरत जिला माहेश्वरी सभा, रमाकांत कुंजबिहारी कासट परिवार, माहेश्वरी नवयुवक मंडल तथा माहेश्वरी समाज की विभिन्न संस्थाओं के संयुक्त सहयोग से एक विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस जनसेवा कार्यक्रम में सूरत जिला माहेश्वरी सभा के जिला अध्यक्ष पवन भाई बजाज, सचिव अतिन भाई बाहेती तथा माहेश्वरी नवयुवक मंडल के अध्यक्ष हरिभाई पेरीवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। समाज के गणमान्यजनों, पदाधिकारियों एवं नवयुवक मंडल की पूरी टीम ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।

रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानव सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान समाज के अनेक कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस अवसर पर आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जनसेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और मानवता की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस विज्ञप्ति और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9879 855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    प्लास्टिक और फेंके गए तार में फंसा आठ फुट लंबा अजगर, अपनी जान बचाने के लिए करता रहा संघर्ष: वाइल्डलाइफ़ एसओएस ने बचाया

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा केवाइल्डलाइफ़ एसओएस रैपिड रिस्पॉन्स यूनिट ने आगरा के सिकंदरा छेत्र से रेप्टाइल्स बचाने के दो अनोखे ऑपरेशन किए। उन्होंने एक आठ फ़ीट लंबे अजगर को बचाया,…

    विद्युत शवदाह गृह के वातानुकूलित प्रतीक्षालय का लोकार्पण — समाज सेवा की प्रेरक मिसाल

    अर्जुन रौतेला आगरा। समाज सेवा का वास्तविक स्वरूप वही है, जो बिना किसी अपेक्षा के जनकल्याण के लिए समर्पित हो। इसी भावना को साकार करते हुए श्याम बंसल एवं डॉ.…

    Leave a Reply