अर्जुन रौतेला आगरा। क्षत्रिय सभा, राजपुर चुंगी शाखा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार शाम शमशाबाद रोड स्थित नेहरू एन्क्लेव में जन जागरूकता के लिए योगाचार्यों के सम्मान सँग पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया गया।
संरक्षक मंडल के निर्देशन में अध्यक्ष ठाकुर लाल सिंह चौहान और कार्यकारिणी सदस्यों ने हाथों में छोटे-छोटे पौधे लेकर लोगों को पौधारोपण करने, पेड़ बचाने और नियमित योग करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में महाराणा प्रताप के जयकारों के साथ-साथ ‘नियमित करो योग, दूर रहेंगे रोग’ के नारे भी लगाए गए। अध्यक्ष ठाकुर लाल सिंह चौहान ने कहा कि स्वस्थ तन, स्वस्थ मन और स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग और पर्यावरण संरक्षण परम आवश्यक है।

संरक्षक धनवीर सिंह तोमर, पप्पू राघव, जितेंद्र सिंह सिकरवार, ललित रघुवंशी, हरिशंकर जसावत ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में योग गुरु ओपी धाकरे, रमेश गहलौत, हजारी लाल तोमर, सूर्यकांत चौहान, संजय चौहान और वीरी सिंह का सम्मान किया गया।

अध्यक्ष ठाकुर लाल सिंह चौहान, कार्यक्रम संयोजक रंजीत सिंह जादौन, शाखा प्रभारी दिनेश भाटी, कार्यकारी अध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह जादौन, महामंत्री गजेंद्र सिंह परिहार, कोषाध्यक्ष श्याम परिहार, अंकेक्षक डॉ. राकेश सिंह सिकरवार, ठा. थान सिंह, मीडिया प्रभारी खजान सिंह धाकरे, राजेश धाकरे, युवाध्यक्ष अमित जसावत, हरेंद्र सिकरवार, वीरेंद्र सिंह रघुवंशी, लाल सिंह राघव, प्रमोद तोमर, एडवोकेट मनीष, प्रवीन तोमर, हेमंत तोमर, मनीष धाकरे, दशरथ सिंह जादौन, सचिन तोमर भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। जीपी ठाकुर ने कार्यक्रम का संचालन किया।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video





Subscribe to my channel



