गुजरात प्रदेश पारडी तहसील में दो बच्चों की मां की++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट

दो बच्चों की मां की निजी तस्वीरें वायरल करने वाले आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज

पारड़ी तालुका के एक गांव में एक महिला की निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो बच्चों की मां एवं निजी कंपनी में कार्यरत 40 वर्षीय महिला का एक परिचित युवक के साथ प्रेम संबंध था। बाद में महिला ने संबंध समाप्त करने का निर्णय लिया, जिसके बाद आरोपी युवक ने महिला की निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं।

जानकारी के अनुसार करीब दो वर्ष पूर्व महिला के घर वायरिंग का काम करने आए जगदीश नामक युवक से महिला की पहचान हुई थी। समय के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच निजी तस्वीरों का आदान-प्रदान भी हुआ था।

महिला का आरोप है कि कुछ समय से आरोपी का व्यवहार बदल गया था, जिसके चलते उसने उससे बातचीत बंद कर दी और उसका मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया। इससे नाराज होकर आरोपी ने महिला को तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी थी।

गत 28 मई को आरोपी ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर महिला की निजी तस्वीरें साझा कर दीं। इन तस्वीरों को महिला के पुत्र एवं पुत्री ने भी देख लिया, जिससे परिवार को मानसिक आघात पहुंचा तथा महिला की सामाजिक प्रतिष्ठा को भी नुकसान हुआ।

घटना के बाद महिला ने साहस दिखाते हुए पारड़ी पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस विज्ञप्ति और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9879 855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    प्लास्टिक और फेंके गए तार में फंसा आठ फुट लंबा अजगर, अपनी जान बचाने के लिए करता रहा संघर्ष: वाइल्डलाइफ़ एसओएस ने बचाया

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा केवाइल्डलाइफ़ एसओएस रैपिड रिस्पॉन्स यूनिट ने आगरा के सिकंदरा छेत्र से रेप्टाइल्स बचाने के दो अनोखे ऑपरेशन किए। उन्होंने एक आठ फ़ीट लंबे अजगर को बचाया,…

    विद्युत शवदाह गृह के वातानुकूलित प्रतीक्षालय का लोकार्पण — समाज सेवा की प्रेरक मिसाल

    अर्जुन रौतेला आगरा। समाज सेवा का वास्तविक स्वरूप वही है, जो बिना किसी अपेक्षा के जनकल्याण के लिए समर्पित हो। इसी भावना को साकार करते हुए श्याम बंसल एवं डॉ.…

    Leave a Reply