गुजरात प्रदेश के जुनागढ शहर में+++++1

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश के जूनागढ़ शहर में कार चालक का कहर, बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप

जूनागढ़, गुजरात: जूनागढ़ शहर के जोशीपुरा क्षेत्र स्थित शांतेश्वर रोड पर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान एक कार चालक द्वारा कथित रूप से लोगों पर कार चढ़ाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना का सीसीटीवी एवं मोबाइल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जोशीपुरा क्षेत्र में पटेल समाज के समीप किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद और कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान स्थानीय लोग और आसपास के नागरिक बीच-बचाव कर मामले को शांत कराने के लिए मौके पर पहुंचे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के बीच एक लक्जरी कार चालक ने कथित रूप से आक्रोश में आकर वहां मौजूद लोगों तथा सड़क पर खड़ी मोटरसाइकिलों की ओर कार दौड़ा दी। इस घटना में एक मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना का सीसीटीवी तथा मोबाइल से बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कार तेज गति से आगे बढ़ती हुई दिखाई दे रही है, जिसके कारण क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया।

घटना के बाद जोशीपुरा क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा जांच पूरी होने तक संयम बनाए रखने की अपील की है। मामले की विस्तृत जांच के बाद ही घटना के कारणों और जिम्मेदार व्यक्तियों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    आगरा कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता की पहल, सात दिवसीय कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को मिलेगा मार्गदर्शन

    अर्जुन रौतेला आगरा। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में आगरा कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग, स्टूडेंट काउंसलिंग तथा सुसाइड प्रिवेंशन सेल की ओर से सात दिवसीय जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला…

    रविना जैन एवं नेहा जैन ने मचाई गरबा इवेंट में धूम, प्रियंका जैन और रुपाली जैन बनीं ‘गरबा क्वीन’

    अर्जुन रौतेला आगरा। नवरात्रि के पावन पर्व पर कमला नगर की महिलाओं ने भक्ति, उत्साह और उल्लास के साथ गरबा एवं डांडिया का आयोजन किया। कमला नगर स्थित होटल पार्क…

    Leave a Reply