बहराइच * रुपैईडीहा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार *मनोज त्रिपाठी

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी एवं यूपी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई,

35 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बहराइच एवं उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम ने एक तस्कर को 35 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 20.07.2026 को खुफिया तंत्रों से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर श्री अंजनी कुमार तिवारी, उप कमांडेंट एवं कार्यवाहक कमांडेंट, 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बहराइच के पर्यवेक्षण एवं निर्देशन में सशस्त्र सीमा बल तथा उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर रुपईडीहा बाजार क्षेत्र एवं भारत-नेपाल सीमा से सटे संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष रात्रि गश्त एवं निगरानी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सीमा पार होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही थी। रात्रि लगभग 21:07 बजे संयुक्त गश्ती दल ने भारत-नेपाल सीमा की ओर संदिग्ध परिस्थितियों में जा रहे एक व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद इमरान खान (43 वर्ष) पुत्र इकराम खान, निवासी 396/5, वजीरगंज, जनपद बहराइच (उत्तर प्रदेश) बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से काले रंग की पॉलीथिन में छिपाकर रखा गया 35 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। बरामद पदार्थ की पुष्टि 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के प्रशिक्षित नारकोटिक्स डिटेक्शन (एन.डी.) स्निफर डॉग द्वारा मादक पदार्थ के रूप में की गई।

प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह बरामद स्मैक की यह खेप आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से नेपाल में आपूर्ति की जानी थी। सुरक्षा एजेंसियां इस मामले से जुड़े संभावित तस्करी नेटवर्क एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में भी जांच कर रही हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त एवं बरामद 35 ग्राम स्मैक को आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु थाना रुपईडीहा, जनपद बहराइच के सुपुर्द कर दिया गया।

42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी तथा अन्य सीमा पार अपराधों की रोकथाम के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर नियमित रूप से संयुक्त गश्त, सघन निगरानी एवं विशेष अभियान संचालित किए जा रहे हैं। सीमा की सुरक्षा एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वाहिनी पूरी सतर्कता एवं प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है।मनोज त्रिपाठी 8081466787 बहराइच|

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    गुजरात हाई कोर्ट के द्वारा जारी नए परिपत्र के विरोध में++++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात हाई कोर्ट के द्वारा जारी नए परिपत्र के विरोध में सूरत शहर के वकीलों का दो दिवसीय न्यायिक कार्य का बहिष्कार गुजरात…

    पुलिस के मकान में सट्टा बाजार 23 के खिलाफ कार्रवाई++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट खाकी की आड़ में हाईटेक शेयर सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, पुलिसकर्मी के आवास से संचालित नेटवर्क का खुलासा   गुजरात प्रदेश सुरेंद्रनगर, 7…

    Leave a Reply