हर संभावित जगह पर चल रहा सर्च ऑपरेशन गाय चराने गए 45 वर्षीय बुधाभाई भरवाड़ लापता, NDRF और पुलिस की सर्च ऑपरेशन सुबह से जारी

हर संभावित जगह पर चल रहा सर्च ऑपरेशन

 

गाय चराने गए 45 वर्षीय बुधाभाई भरवाड़ लापता, NDRF और पुलिस की सर्च ऑपरेशन सुबह से जारी

 

सूरत। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच एक बुजुर्ग के लापता होने से इलाके में चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार बुधा भाई वसराम भाई भरवाड़ (उम्र लगभग 45 वर्ष) निवासी भवानीनगर पालीगांव कल दोपहर अपने घर से गाय चराने के लिए निकले थे।

 

देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि जिस क्षेत्र में वह गाय चराने गए थे, वहां लगातार बारिश के कारण पानी भर गया है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह जलभराव वाले इलाके में फंस गए हों।

 

आज पूरे दिन NDRF की टीम और सचिन GIDC पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक लापता बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

 

फिलहाल राहत एवं बचाव दल की ओर से तलाश अभियान लगातार जारी है और पुलिस भी मामले पर नजर बनाए

रिपोर्टर

प्रशांत शुक्ल TN News 24 surat

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    फतेहपुर सीकरी में दो बाइक की टक्कर में एक की मौतः दूसरे की हालत गंभीर

    फतेहपुर सीकरी में आगरा-जयपुर हाईवे पर सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे घायल की…

    महाराजा रावण की निकली भव्य सवारी, देखने को उमड़ी भीड़।

    ।। कोसी कलां।। महाराजा रावण की निकली भव्य सवारी, देखने को उमड़ी भीड़। उत्सव नगरी कोसीकलां में गुरुवार की देर शाम श्री रामलीला महोत्सव के तहत महाराजा रावण की भव्य…

    Leave a Reply