संस्कार भारती रविवार को नटराज पूजन सँग करेगी 101 कला गुरुओं का सम्मान

अर्जुन रौतेला आगरा। गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय कलाओं, संस्कृति तथा ज्ञान की वैश्विक पहचान रही है।
यह सिलसिला यूँ ही चलता रहे, इस मनोभाव से संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर कला एवं साहित्य को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती ब्रज प्रांत द्वारा संस्कार भारती, जिला आगरा के तत्वावधान में 26 जुलाई, रविवार को दोपहर 1:30 बजे से बल्केश्वर स्थित सेंट एंड्रयूज स्कूल के वातानुकूलित सभागार में नटराज पूजन सँग 101 कला गुरुओं का सम्मान किया जाएगा..


गुरुवार शाम यूथ हॉस्टल में उक्त जानकारी प्रदान करते हुए समाजसेवी आयोजकों द्वारा जन जागरूकता के लिए समारोह का आकर्षक आमंत्रण पत्र विमोचन करके जारी किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी व संस्कार भारती के पूर्व अखिल भारतीय साहित्य संयोजक राज बहादुर सिंह राज और प्रांतीय संयोजक व प्रांतीय कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में गजेंद्र सिंह चौहान, ज्योति खंडेलवाल, वीरा सक्सेना और रोशनी गिडवानी के निर्देशन में 100 उभरते कलाकार गुरु वंदना, गुरु स्तुति और सरस्वती वंदना सहित भावपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देंगे। इन कार्यक्रमों द्वारा कला गुरुओं और कला साधकों के मध्य स्नेह, सम्मान और संवाद का सेतु बनाने का प्रयास रहेगा।

जिलाध्यक्ष राम अवतार यादव और जिला महामंत्री यतेन्द्र सोलंकी ने बताया कि यह वृहद आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर संघ शताब्दी वर्ष मनाते हुए संस्कार भारती के आराध्य कलाओं के आदि गुरु नटराज के पूजन के साथ आरंभ होगा जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल मुख्य अतिथि, राज्य ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्र मुख्य वक्ता, समाजसेवी भूप सिंह इंदौलिया समारोह-अध्यक्ष और सेंट एंड्रयूज शिक्षा समूह के मुख्य प्रबंध निदेशक डॉ. गिरधर शर्मा स्वागताध्यक्ष की भूमिका का निर्वाह करेंगे।
उन्होंने बताया कि समाज सेवी अधिवक्ता अमित जैन, पवन गुप्ता कैटर्स, मनीष अग्रवाल पायल वाले और अमित अग्रवाल विशिष्ट अतिथि की भूमिका का निर्वाह करेंगे।


क्षेत्रीय विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, संस्कार भारती के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य बांकेलाल गौड़, त्रिक्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय कुमार, अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष एडवोकेट सुभाष चंद्र अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष संजय गोयल, प्रांतीय महामंत्री नंदनंदन गर्ग, प्रांतीय संरक्षक एस० के० मिश्रा, रामकुमार अग्रवाल और जिला संरक्षक डॉ. पंकज नगायच का भी सान्निध्य रहेगा।

पोस्टर विमोचन के दौरान प्रांतीय मंत्री डॉ. मनोज पचौरी, प्रांतीय साहित्य संयोजक डॉ. केशव शर्मा, प्रांतीय प्रचार प्रसार प्रमुख इंजी. प्रखर अवस्थी, पवन कैटर्स, रक्षपाल सिंह परमार, संजय बघेल, डॉ. ममता बंसल, श्रीकृष्ण, राकेश निर्मल, अखिलेश श्रीवास्तव और संदीप जैन भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    15 दिनों के भीतर दूसरी बार बाढ़ लोगो कि बढ़ी चिंता++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सूरत में 15 दिनों के भीतर दूसरी बार बाढ़ जैसे हालात, कई इलाकों में जलभराव से जन जीवन प्रभावित सूरत, 23 जुलाई। लगातार…

    सूरत शहर जिला कलेक्टर को किस समाज द्वारा आवेदन++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट हाईटेंशन ट्रांसमिशन लाइन से प्रभावित किसानों ने कलेक्टर कार्यालय पर किया प्रदर्शन, नई मुआवजा नीति वापस लेने की मांग   सूरत, 22 जुलाई।…

    Leave a Reply