गुजरात प्रदेश सुरत शहर पुलिस कि बड़ी कार्रवाई+++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सुरत शहर के कापोद्रा पुलिस ने कार वॉशिंग गैराज में छापा मारकर विदेशी शराब का जखीरा पकड़ा

जन्माष्टमी पर्व को ध्यान में रखते हुए शराबबंदी एवं अवैध प्रोहिबिशन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा विशेष निगरानी एवं पेट्रोलिंग की जा रही थी। इसी दौरान कापोद्रा पुलिस की सर्विलांस टीम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर श्रीनाथजी फार्म के सामने स्थित ‘उत्तम कार वॉशिंग गैराज’ में छापेमारी की गई।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान गैराज से अवैध रूप से बिक्री के लिए छिपाकर रखी गई विदेशी शराब की 912 छोटी प्लास्टिक बोतलें बरामद की गईं।

जब्त मुद्देमाल

– विदेशी शराब की 912 बोतलें — कीमत ₹2,67,620/-

– फोर-व्हीलर कार — कीमत ₹2,00,000/-

– कुल जब्त मुद्देमाल — ₹4,67,620/-

गिरफ्तार आरोपी

1. प्रवीणभाई कांजीभाई महिडा, उम्र 28 वर्ष

2. महेशभाई पुनाभाई चौहान, उम्र 25 वर्ष

पुलिस जांच में शराब का जखीरा भेजने वाले मुख्य आरोपी राघवभाई उर्फ राजूभाई शाइडा का नाम सामने आया है, जिसे पुलिस ने वांटेड आरोपी घोषित किया है।

कापोद्रा पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है तथा वांटेड आरोपी की तलाश सहित मामले की आगे की जांच जारी है।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के न्यू सिविल हॉस्पिटल रैगिंग मामले में कोर्ट ने++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट नवी सिविल हॉस्पिटल सूरत रैगिंग मामले में आरोपी डॉक्टर को अग्रिम जमानत से राहत नहीं, कोर्ट ने याचिका खारिज की सूरत: सिविल अस्पताल…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा विस्तार में बहनोई ने साल की गाड़ी में लगाई आग पुलिस जुटी जांच में

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा विस्तार में पारिवारिक रंजिश का बदला: बहनोई ने साले की बाइक में लगाई आग, CCTV में कैद हुई वारदात सूरत शहर के पांडेसरा क्षेत्र…

    Leave a Reply