एत्मादपुर में आज गूंजेगी दलित चेतना और पीडीए की आवाज, महापंचायत में जुटेंगे सपा के दिग्गज

अर्जुन रौतेला आगरा। एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में रविवार, 11 अक्टूबर को दलित चेतना पीडीए महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। एत्मादपुर-खंदौली रोड स्थित नगला केसरी के पलक रिसोर्ट में सुबह 10 बजे से होने वाले इस कार्यक्रम में संविधान, सामाजिक न्याय, समानता, भाईचारे और पिछड़े एवं वंचित वर्गों की भागीदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। आयोजकों ने समाजवादी पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय नागरिकों से महापंचायत में शामिल होने की अपील की है।

आयोजकों के अनुसार, महापंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन, इटावा के सांसद जितेंद्र सिंह दौहरे तथा पूर्व मंत्री एवं एमएलसी दयाराम प्रजापति के शामिल होने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इनके अलावा सपा के वरिष्ठ नेता लाखन सिंह जाटव, आगरा जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह, महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव, आजाद सिंह जाटव और श्रीकृष्ण वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों की मौजूदगी भी प्रस्तावित है।

संवैधानिक अधिकारों और सामाजिक भागीदारी पर जोर

महापंचायत में संविधान की मूल भावना, शिक्षा, सम्मान, अधिकारों, सामाजिक समानता और लोकतांत्रिक भागीदारी जैसे विषयों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद, आपसी भाईचारा और संवैधानिक जागरूकता बढ़ाना कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है। महापंचायत का संदेश ‘जय संविधान, जय समाजवाद, जय भीम और नमो बुद्धाय’ के नारों के साथ जोड़ा गया है।

कार्यक्रम आयोजक एवं एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र से मिशन-2027 के भावी प्रत्याशी देवेंद्र कुमार जाटव ने सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं, सामाजिक प्रतिनिधियों और क्षेत्रीय नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। महापंचायत की अध्यक्षता एत्मादपुर विधानसभा के सपा अध्यक्ष सुरेश चंद्र दिवाकर करेंगे। आयोजकों को उम्मीद है कि कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों पर संवाद को नई मजबूती मिलेगी।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    दशरथ दरबार की सवारी ने मोहा मन, रामजन्म लीला के मंचन से भक्तिमय हुआ रामलीला मैदान।

    ।। कोसी कलां ।। दशरथ दरबार की भव्य झांकी के साथ निकलीं मनमोहक झांकियां, दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब। रामलीला मैदान में पालिकाध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल ने भगवान विष्णु की…

    देशभक्ति के रंग में रंगा अप्सा फिएस्टा-2026, विद्यार्थियों ने नृत्य से जगाई राष्ट्रप्रेम की अलख

    अर्जुन रौतेला आगरा। शमशाबाद रोड स्थित ऑल सेंट्स स्कूल में एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा (अप्सा) के लिटरेरी एंड कल्चरल फिएस्टा-2026 के अंतर्गत देशभक्ति विषय पर आधारित अंतरविद्यालयी समूह…

    Leave a Reply