बहराइच *कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ता संघ ने नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की श्रद्धा के साथ मनाया गया जयंती * मनोज त्रिपाठी ,

बहराइच 23 जनवरी , रूल ऑफ लॉ सोसायटी के तत्वावधान में आज कलेक्ट्रेट स्थित अधिवक्ता संघ परिसर में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती श्रद्धा , आस्था एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।
कार्यक्रम ने उपस्थित समाजसेवी , अधिवक्ताओं ने नेता जी को अपना आदर्श बताते हुए उनके बताए हुए रास्तों पर चलकर समाज एवं राष्ट्र को मजबूत करने का सामुहिक संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता सोसायटी के संरक्षक बाबू मैथलीशरण एडवोकेट ने किया ।
रूल ऑफ लॉ सोसायटी की ओर से आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कुमार सम्भव (सीनियर स्टैंडिंग काउंसिल मा०उच्च न्यायालय लखनऊ) ने कहा कि , नेता जी ने देश की आज़ाद कराने के लिए अपना सर्वस्व समाज को अर्पण कर दिया । उनके शौर्य पराक्रम समूचे भारत वंशियो के लिए अनुकरणीय है ।
उन्होंने कहा कि , सुभाषचंद्र बोस सही मायने में नेता थे जिन्होंने आज़ादी के लिए लम्बी लड़ाई लड़ी और समूचे भारतीयों को एकता का प्रभावी संदेश दिया
जनपद अधिवक्ता संघ महामंत्री प्रमोद श्रीवास्तव आज़ाद ने नेता जी को महान विचारधारा का महानायक बताते हुए युवाओं को उनके पदचिन्हों पर चलने का आवाहन किया ।
अधिवक्ता संघ अध्यक्ष राम नारायण मिश्र ने नेता जी को आज़ाद हिंद फौज का प्रवर्तक बताते हुए कहा कि , उनके अगुवाई में लड़ाई लड़ कर देश को आज़ादी मिली ।
रूल ऑफ लॉ सोसायटी अवध क्षेत्र अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने सुभाष चन्द्र बोस को भारतीय युवाओं का आदर्श बताते हुए उपस्थित लोगों का आवाहन किया की , वे समाज व राष्ट्र के उत्थान के लिए प्रभावी कार्य करें ताकि देश को सही दिशा मिल सके ।
समाजसेवी अर्जुन कुमार दिलीप ने कहा कि , नेता जी समूचे भारत वंशियो के ह्रदय में समाए हुए हैं आवश्यकता इस कि बात की है कि हम राष्ट्र को गौरवशाली बनाने के लिए सामुहिक रूप से कटिबद्ध हों ।
कार्यक्रम का संचालन सोसायटी कार्यकारी अध्यक्ष अनिल मिश्र एडवोकेट तथा धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष आलोक

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

    पाकुड़ नगर परिषद चुनाव: शबरी पाल बनीं अध्यक्ष, वार्ड पार्षदों की सूची यहाँ देखें

    संवाददाता :- सुमन कुमार दत्ता (पाकुड़ ) पाकुड़: पाकुड़ नगर परिषद चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। लंबे समय से चल रही चुनावी गहमागहमी के बाद, जनता ने…

    Leave a Reply