आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रहलाद चौधरी ने गांव गांव जाकर किया लोगों से जनसंपर्क, सभी जगह से मिला पूर्ण समर्थन।

।। कोसी कलां ।।

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रहलाद चौधरी ने गांव गांव जाकर किया लोगों से जनसंपर्क, सभी जगह से मिला पूर्ण समर्थन।

छाता विधान सभा से आज आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रहलाद चौधरी ने उमराला, दहगांव, लालपुर, गढ़ी बरबारी, बंजारे का नगला, यादवों का नगला आदि गांवों में लोगों से जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान गांवों में जाकर सरकारी विद्यालयों का भी निरीक्षण किया जहां पर सरकारी विद्यालय जर्जर हालत में पाए गए और और गंदगी का अंबार लगा हुआ मिला।

गांव के स्थानीय लोगों ने जगह जगह साफा,माला और पटका पहनाकर स्वागत सम्मान किया । जहां पर लोगों का अपार प्यार और समर्थन मिला ।जनसंपर्क के दौरान स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया। क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के प्रति लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

स्थानीय नागरिकों के बीच जाकर प्रहलाद चौधरी ने सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सरकारी विद्यालयों आदि की समस्याओं के बारे में जानकारी ली और इनके निराकरण का पूरा आश्वासन दिया। विभिन्न क्षेत्र के स्थानीय युवाओं ने आम आदमी पार्टी के प्रचार में शामिल होकर प्रदेश की भ्रष्ट व्यवस्था को बदलने की लड़ाई में शामिल होने की इच्छा जताई और उन्होंने बताया कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार जो काम कर रही है, वैसा ही काम उत्तर प्रदेश के छाता विधान सभा में भी होना चाहिए।

इस मौके पर प्रहलाद चौधरी ने लोगों को पूर्ण रूप से आश्वस्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी जैसी मूलभूत समस्याएं हैं और ग्रामीण एवं शहरी लोगों को महंगाई, बिजली की बढ़ती दरों से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । स्थानीय लोग चाहते हैं कि व्यवस्था में बदलाव होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस बार के चुनावों में आम आदमी पार्टी पूर्ण रूप से अपना परचम लहराएगी । सपा रालोद गठबंधन, भाजपा – कांग्रेस के भ्रष्ट शासन और लूट के गठजोड़ को खत्म कर आम आदमी पार्टी अपना राज स्थापित करेगी।

रिपोर्टर विष्णु कुमार।

चैनल से जुड़ने खबरों व विज्ञापनों के लिए संपर्क करें। मोबाइल नंबर  8279987958

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    आगरा के विद्यालय में छात्रों के जीवन से खिलवाड़, बूंद-बूंद पानी को तरस रहा प्राथमिक विद्यालय, गढ़ी महाराम

    विद्यालय में छात्रों के जीवन से खिलवाड़, बूंद-बूंद पानी को तरस रहा प्राथमिक विद्यालय आगरा। उत्तर प्रदेश के जनपद आगरा के विकासखंड एत्मादपुर अंतर्गत गांव गढ़ी महाराम स्थित प्राथमिक विद्यालय…

    गुजरात प्रदेश के सूरत जिले के ओलपाड तहसील में बड़ी संख्यामें देशी और विदेशी शराब के अड्डे गैर कानूनी ढंग से खुले आम चलाए जा रहे हैं प्रशासन द्वारा जांच करके कायदे सर कार्यवाही करने की गृह मंत्री श्री हर्ष भाई संघवी से अनुरोध करते गुजरात प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक

    13/12/2025 टी यन न्यूज 24 गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत जिले के ओलपाड तालुका में व्यापक स्तर पर चल रहे देशी-विदेशी शराब के गैरकानूनी व्यापार…

    Leave a Reply