भाजपा ने किया किसानों, महिलाओं, युवाओं और मजदूरों का दमन,

*कांग्रेस प्रत्याशी विनोद बंसल के समर्थन में पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दकी ने वजीरपुरा और अबू लाला दरगाह में किया सघन जनसंपर्क, उमड़ा उत्साह*

 

*भाजपा ने किया किसानों, महिलाओं, युवाओं और मजदूरों का दमन, मतदान के दिन जनता देगी जवाब: नसीमुद्दीन सिद्धकी*

 

आगरा। पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के स्टार प्रचारक नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने शुक्रवार को उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी, व्यापारी नेता और समाजसेवी विनोद बंसल के समर्थन में वजीरपुरा और अबूलाला दरगाह क्षेत्र में सघन जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का उत्साह उमड़ पड़ा। जगह जगह मुस्लिम समाज और सर्व समाज के लोगों ने नसीमुद्दीन सिद्धकी और विनोद बंसल का माल्यार्पण कर स्वागत किया। जो सरकार निकम्मी है, वह सरकार बदलनी है और अभी तो ली अंगड़ाई है, आगे और लड़ाई है, के नारे रह रह कर गूँजते रहे।

इस दौरान उनके साथ शहर अध्यक्ष देवेंद्र चिल्लू, व्यापार प्रकोष्ठ के राघवेंद्र उपाध्याय, पर्यवेक्षक जितेंद्र चंदेलिया, अजहर वारसी, हाजी जमील प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

जज कंपाउंड चौराहे पर डॉक्टर सलामत खान, वार्ड अध्यक्ष रामवीर बघेल, अंसार कुरैशी, इकबाल, मौना पाठक, इश्तियाक अहमद, अंबेश पाल, अर्श खान, यामीन, मुस्ताक, आजाद, शहजाद, राशिद कुरैशी और गौरव बघेल ने विनोद बंसल का हार्दिक स्वागत किया।

जनसंपर्क के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा ने जिस तरह किसानों, महिलाओं, युवाओं, मजदूरों और व्यापारियों का दमन किया है, उससे लोग भाजपा से त्रस्त हैं। आज बेरोजगारी और महंगाई चरम सीमा पर है।

उन्होंने कहा कि नमस्ते ट्रंप करके भाजपा सरकार ने जो कोरोना बुलाया, उसके कारण लाखों लाशें गंगा-यमुना में तैरती रहीं। लाशों को जलाने के लिए लकड़ी तक नहीं मिली। यह छवि वोटर्स के दिमाग में है। मतदान के दिन वोटर उसका जवाब देगा।

उन्होंने कहा कि पहली बार महिलाओं की भागीदारी कांग्रेस ने सुनिश्चित की है। लड़की हूं लड़ सकती हूं नारा प्रियंका जी ने दिया है। सब आधी आबादी को पीछे छोड़ देते हैं। सोनभद्र हो या हाथरस हो, प्रियंका जी हमेशा आगे आईं। यहीं आगरा में एक दलित को लॉकअप में मार डाला गया। तब कोई नहीं आया। प्रियंका जी आईं और आर्थिक मदद भी की।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    आगरा टेक्निकल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का भव्य स्वागत, अम्बेडकर जयंती के भीम नगरी समारोह में आने का दिया निमंत्रण :– प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल

    आगरा टेक्निकल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का भव्य स्वागत, अम्बेडकर जयंती के भीम नगरी समारोह में आने का दिया निमंत्रण आगरा। भारत की महामहिम राष्ट्रपति Droupadi Murmu के आगरा…

    भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का कोसी कलां में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

    भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने कोसी कलां में किया भव्य स्वागत। कोसीकलां। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा मथुरा जिला कार्यकारिणी की घोषणा के बाद मंगलवार को…

    Leave a Reply