बहराइच * शत प्रतिशत निष्पक्ष व भयमुक्त मतदान का लिया गया सामुहिक संकल्प * मनोज त्रिपाठी ,

लोक जागरण मंच के तत्वावधान में आज चिंता हरण मंदिर परिसर मैगला (रामगांव) व मेटूकहा (राजापुर चौराहा) पर आयोजित चौपाल में महामना मालवीय मिशन , गायत्री परिवार , संघ परिवार , कबीरपंथ , जय गुरुदेव परिवार व किसान परिषद की ओर से चौपाल का आयोजन कर शतप्रतिशत निष्पक्ष व भयमुक्त मतदान का सामुहिक संकल्प लिया गया ।
राष्ट्रवादी संगठनों की ओर से आयोजित चौपाल को संबोधित करते हुए धर्माचार्य स्वामी विष्णु देवाचार्य महाराज ने परिवार समाज एवं राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रवादी विचारों से ओतप्रोत प्रत्याशी को ही शतप्रतिशत मतदान का आवाहन किया , उन्होंने कहा कि , प्रदेश में राष्ट्रवादी सरकार बनने से ही भारतीय संस्कार एवं संस्कृति मजबूत होगी और हमारा राष्ट्र विश्व गुरु बनेगा ।
आयोजक मालवीय मिशन अध्यक्ष बहराइच (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने उपस्थित जन समूह का आवाहन करते हुए कहा कि , नशा हमारे समाज को खोखला कर रहा है अवैध नशा उपभोग , उत्पाद व विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सामाजिक जनजागरण अभियान चलाये जाने की आवश्यकता है , जिसमे सबके सहभागिता की आवश्यकता है साथ ही परिवार , धर्म व राष्ट्र हित मे शतप्रतिशत मतदान की अपील की ।
संघ नेता समाजसेवी अर्जुन कुमार दिलीप ने हिन्दू समाज मे व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए लोगों से सामूहिकता के आधार पर जन जागरण की आवश्यकता पर बल दिया और जन मानस से सजग रहकर मतदान की बात कही ।
युवा समाजसेवी करणवीर सिंह ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने व विकास की गति को तेज करने के के लिए विशेष तौर पर युवा वर्ग से मतदान में बढ़चढ़ कर सहभागिता करने का आवाहन किया ।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए अधिवक्ता परिषद तहसील संयोजक अनिल मिश्र एडवोकेट ने कहा कि , समाज मे व्याप्त भ्रष्टाचार और अराजकता को दूर करने के लिए राष्ट्रीय विचारों को आत्मसात करने वाले उम्मीदवार को शतप्रतिशत मतदान करें ।
आयोजित चौपाल को वरिष्ठ समाजसेवी शिवा तिवारी , समाजसेवी अशोक यादव , कन्हैया सिंह प्रदीप सिंह , सनी सिंह , भारत मयंकर सिंह आदि ने भी संबोधित कर शतप्रतिशत मतदान में सहभागिता का संकल्प दिलाया ।
आयोजित चौपाल में आये हुए अतिथियों का आयोजक बब्बन सिंह , प्रदीप गुप्ता व अशोक यादव ने प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्र देखकर स्वागत किया ।
समापन अवसर पर सामुहिक रूप से शतप्रतिशत निष्पक्ष मतदान का संकल्प लिया गया । मनोज पति त्रिपाठी ब्यूरो चीफ TN NEWS 24 बहराइच 8081466787, मास्क का प्रयोग करें और अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

    पाकुड़ नगर परिषद चुनाव: शबरी पाल बनीं अध्यक्ष, वार्ड पार्षदों की सूची यहाँ देखें

    संवाददाता :- सुमन कुमार दत्ता (पाकुड़ ) पाकुड़: पाकुड़ नगर परिषद चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। लंबे समय से चल रही चुनावी गहमागहमी के बाद, जनता ने…

    Leave a Reply