थाना परिसर से बुलडोजर चोरी…..!

आगरा। थाना पुलिस द्वारा सोमवार की देर शाम वाहन चैकिंग के दौरान पकड़ी गई जेसीबी के खिलाफ सीज करने की कार्यवाही के गई और उसे थाना परिसर में खड़ा करा दिया गया बाद में जेसीबी चोरी हो गई इससे थाने में हड़कंप मच गया पुलिस को जांच ने मिली जानकारी के अनुसार जेसीबी चालक एवं मालिक जेसीबी को चोरी कर ले गये पुलिस ने दोनों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है !

कस्बा के आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर स्थित मलूपुर तिराहा के पास सोमवार की सुबह थाने में तैनात दरोगा अर्जुन सिंह व सिपाही सुमित के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान उन्हें आगरा की तरफ से एक जेसीबी आती दिखाई दी जेसीबी में दो लोग बैठे थे एक चालक मुस्तकीम निवासी गांव ऊसबा थाना बलदेव जिला मथुरा एवं जेसीबी मालिक भूरा उर्फ भूरी सिंह निवासी गोविंदपुर थाना सादाबाद जिला हाथरस पुलिस ने जेसीबी को रुकवा लिया पुलिस ने दोनों से कागजात दिखाने को कहा लेकिन जेसीबी मालिक एवं चालक कागजात नहीं दिखा सके इसपर थाना पुलिस ने जेसीबी के खिलाफ सीज करने की कार्यवाही की गई और जेसीबी को थाना परिसर में खड़ा करा दिया मंगलवार को जेसीबी के चोरी होने की जानकारी हुई कि जेसीबी मालिक एवं चालक जेसीबी मशीन को थाने से चोरी कर ले गये है थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है थाने में तैनात मुंशी अरुण कुमार ने जेसीबी चालक मुस्तकीम निवासी गांव ऊसबा थाना सासनी  जिला हाथरस एवं जेसीबी मालिक भूरा उर्फ भूरी  सिंह  निवासी गोविंदपुर थाना सादाबाद  जिला हाथरस के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है थाना प्रभारी खंदौली विपिन कुमार गौतम का कहना है। कि वाहन  चेकिंग के दौरान कस्बा से जेसीबी पकड़ी गई थी और जेसीबी के खिलाफ सीज करने की कार्यवाही की गई थी जेसीबी को थाना परिसर में खड़ी कराया गया था वहां से किसी समय जेसीबी चालक एवं मालिक जेसीबी को चोरी कर ले गए हैं। मुकदमा दर्ज कर लिया है दोनों को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

    पाकुड़ नगर परिषद चुनाव: शबरी पाल बनीं अध्यक्ष, वार्ड पार्षदों की सूची यहाँ देखें

    संवाददाता :- सुमन कुमार दत्ता (पाकुड़ ) पाकुड़: पाकुड़ नगर परिषद चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। लंबे समय से चल रही चुनावी गहमागहमी के बाद, जनता ने…

    Leave a Reply